31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG road accident: एनएच पर पुलिया से नीचे पलटा ट्रेलर, ड्राइवर-क्लीनर की दबकर मौत, शव निकालने में लगे 4 घंटे

CG road accident: अंबिकापुर-रामानुजगंज नेशनल हाइवे क्रमांक 343 पर सेमरसोत रेस्ट हाउस के समीप हुआ हादसा, बलौदाबाजार से औरंगाबाद जा रहा था ट्रेलर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 5 Jul 2024, 7:59 AM IST

CG road accident

बलरामपुर. CG road accident: एनएच 343 पर गुरुवार की दोपहर एक क्लिंकर लोड ट्रेलर सेमरसोत रेस्ट हाउस के समीप मोड़ पर पुलिया से अनियंत्रित होकर नीचे पलट गया। इसकी वजह से ट्रेलर के चालक व क्लीनर वाहन के नीचे ही दब गए। घटना (CG road accident) की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन के नीचे दबे चालक और क्लीनर का रेस्क्यू शुरू किया गया। लेकिन बारिश होने की वजह से रेस्क्यू में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाम लगभग 6 बजे एक व्यक्ति का शव निकालने में सफलता मिली, ठीक आधे घंटे बाद दूसरे व्यक्ति की भी लाश निकाल ली गई। इस दौरान घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लगी रही।


गुरुवार की दोपहर लगभग 2.30 बजे क्लिंकर लोड ट्रेलर छत्तीसगढ़ से बिहार जा रहा था। ट्रेलर जैसे ही नेशनल हाइवे क्रमांक 343 पर सेमरसोत रेस्ट हाउस के नजदीक खतरनाक मोड़ वाली पुलिया के पास पहुंचा तो ट्रेलर से चालक ने अपना नियंत्रण को दिया। इसके बाद ट्रेलर पुलिया के नीचे जा गिरा।

इससे ट्रेलर का चालक व परिचालक वाहन के नीचे ही दब गए। हादसे (CG road accident) की वजह से घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। इसकी सूचना पर हाईवे पेट्रोलिंग टीम घटनास्थल पर पहुंची।

मामला गंभीर देखते हुए पस्ता थाना से भी पुलिस बल बुलाया गया। इसके बाद वाहन के नीचे दबे चालक और परिचालक को बाहर निकालने के लिए क्रेन मंगाकर रेस्क्यू शुरू किया गया लेकिन इसी बीच तेज बारिश शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें: CG road accident: एनएच पर डंपर की टक्कर से बाइक सवार 2 युवकों की दर्दनाक मौत, मृतकों में 1 जनपद अध्यक्ष का था पुत्र

रेस्क्यू में हुई परेशानी

बारिश की वजह से रेस्क्यू कार्य में टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, बीच में कार्य को रोकना भी पड़ा। काफी मशक्कत के बाद शाम लगभग 6 बजे रेस्क्यू टीम ने एक व्यक्ति की लाश बाहर निकालने में सफलता पाई, फिर ठीक आधे घंटे बाद दूसरे व्यक्ति की भी लाश निकाल ली गई।

पस्ता थाना प्रभारी विमलेश सिंह ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त चालक नरेंद्र कुमार उम्र 40 वर्ष व परिचालक अजीत कुमार उम्र 35 वर्ष निवासी औरंगाबाद बिहार के रहने वाले थे। यह ट्रेलर बलौदाबाजार छत्तीसगढ़ से औरंगाबाद बिहार जा रहा था।

यह भी पढ़ें: Balrampur accident: एनएच पर 2 ट्रकों में जबरदस्त भिड़ंत, ड्राइवर के पीछे की सीट पर सोए क्लीनर की मौत

सेमरसोत से औराझरिया के बीच आए दिन हादसे

नेशनल हाईवे 343 पर सडक़ का नवनिर्माण नहीं होने से सेमरसोत से लेकर औराझरिया के बीच औसतन हर तीसरे दिन एक दुर्घटना हो रही है। वहीं प्रत्येक पखवाड़ा में एक व्यक्ति की दुर्घटना में मौत हो रही है, इसके अलावा कई लोग दुर्घटना में घायल हो रहे हैं। इसके बाद भी जल्द सडक़ निर्माण हेतु गंभीर पहल नहीं हो रही है।

रामानुजगंज-अंबिकापुर मुख्य मार्ग को नेशनल हाइवे का दर्जा मिले हुए 14 साल हो गए हैं, लेकिन 14 सालों में 110 किलोमीटर की सडक़ नहीं बन पाई। इसकी वजह से आए दिन हो रहे हादसों में जान-माल को नुकसान हो रहा है। जनप्रतिनिधि भी सिर्फ आश्वासन ही देते आ रहे हैं।