7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारिश में डूबी कालोनी को सीएमओ ने पानी निकासी की सुविधा देकर डूबने से बचाया

वार्डवासियों की नाराजगी के बाद पहल

2 min read
Google source verification
system

nagaur news

राजनांदगांव / डोंगरगढ़. नगर के टिकरापारा वार्ड 3 में बनी अवैध कॉलोनी बारिश में टापू नजर आ रही है। यह जानकारी मिलते ही नगर पालिका अधिकारी आशीष तिवारी ने दलबल लेकर कॉलोनी का निरीक्षण किया तथा पानी की निकासी की पूर्व सुविधा को बहाल करते हुए पानी निकासी कराई।

बारिश पानी से कालोनी बना टापू
टिकरापारा वार्ड में अवैध प्लाटिंग कर कालोनी बसा दी गई तब नपा ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। किंतु बारिश में जब कालोनी टापू नजर आने लगी तो वार्डवासी भड़के और सड़क में बैठकर चक्काजाम करने लगे तब नगर पालिका प्रशासन जागा। पालिका अधिकारी आशीष तिवारी दलबल के साथ कालोनी पहुंचे। निरीक्षण किया तो पाया की कालोनी में पानी की निकासी पूर्व में स्कूल के बगल से होती थी लेकिन वहां नाले के ऊपर कब्जा कर दुकान बना ली गई। इस निर्माण के समय भी पालिका प्रशासन मौन रहा। पार्षद की शह पर किए गए इस निर्माण में स्थानीय नागरिक भी चुप रहे किंतु जब बारिश के पानी की बहने की बात आई पुलिया जाम होने से पानी निकासी नहीं हुई और पुरी कालोनी टापू बन गई तब नगर पालिका अधिकारी पहुंचे और पूर्व में जो पानी की निकासी की व्यवस्था थी उसे जेसीबी से बहाल कराया तब जाकर पानी निकासी हुई।

वार्डवासियों में रोष व्याप्त
पार्षद की शह पर हुए अवैध निर्माण से वार्ड के नागरिकों में खासा रोष व्याप्त है। कालोनी में ना तो सड़क की सुविधा है और ना ही नाली है। इसकी वजह से नागरिक खासी तकलीफ में रह रहे हैं। नगर पालिका अधिकारी आशीष तिवारी ने बताया की अवैध प्लाटिंग करने वालों को जल्द ही नोटिस जारी किया जाएगा साथ ही कालोनी को व्यवस्थित करने आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

वार्डवासियों ने नगर पालिका प्रशासन को बताया दोषी
नगर में प्रत्येक वार्ड में अवैध कब्जों की बाढ़ आई हुई है। लगातार हो रहे अवैध कब्जों के बाद भी पालिका प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है इसलिए अवैध निर्माण करने वालों के हौसले बुलंद है। वार्ड नंबर 3 में भी ऐसा ही हुआ। अवैध रूप से बनी दुकानों को बचाने के लिए उनके सामने मंदिर का निर्माण भी कराया जा रहा है। वार्ड के नागरिक जब इसकी शिकायत लेकर जाते हैं तो अवैध निर्माण करने वाले उन्हें धमकाने लगते हैं इससे कार्रवाई रुक जाती है। नागरिकों ने पालिका अधिकारी से तत्काल कार्रवाई की मांग की है अन्यथा आंदोलन की चेतावनी भी दी है। इस संबंध में नागरिक अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपने का मन भी बना चुके हैं।