दूसरी ओर पुलिस भी ऐसे प्रकरणों में गंभीरता से काम करते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाने का काम कर रही है। थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने बताया कि पीड़ितों ने साइबर ठगी होने के 24 घंटे के भीतर हेल्पलाइन 1930 में अपनी शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद कार्यवाही शुरू हो गई। इसका फायदा पीड़ितो को मिला और राशि वापस हो पाई। थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने कहा कि ऑनलाइन, साइबर ठगी होने पर नजदीकी थाना, चौकी, साइबर क्राइम पोर्टल हेल्पलाइन 1930 में सूचना दें। पुलिस इसमें बेहतर करने का प्रयास और लोगाें को साइबर ठगी से बचाने का प्रयास जागरुकता के साथ कर रही है।