24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस कैंप में तैनात सिपाही से गाली-गलौज कर मारपीट, चार अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

CG News: राजनांदगांव जिले में केसीजी जिले के गातापार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भावे पुलिस कैंप में तैनात एक सिपाही से खैरागढ़ में गाली गलौज कर मारपीट करने का मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 20 Mar 2025, 2:52 PM IST

ई-रिक्शा चालक से मारपीट… देर रात सवारी छोड़ने से किया था इनकार, आरोपी ने पहले जमकर पीटा , फिर… शिकायत दर्ज

CG News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में केसीजी जिले के गातापार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भावे पुलिस कैंप में तैनात एक सिपाही से खैरागढ़ में गाली गलौज कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। सिपाही की शिकायत पर खैरागढ़ पुलिस चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है।

यह भी पढ़ें: CG News: मां भद्रकाली मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, देखें

CG News: खैरागढ़ में बीती रात की घटना

पुलिस के अनुसार 21 वाहिनी कैम्प भावे में तैनात आरक्षक मुकेश ध्रुव पिता राजकुमार निवासी ग्राम खड़ीबहार जिला नारायणपुर ने शिकायत दर्ज कराई है कि मंगलवार रात को वह 21 वाहनी कैम्प भावे से ड्यूटी कर वापस आ रहा था।

इस दौरान साई मंदिर खैरागढ़ के सामने दो बाइक व एक मोपेड में सवार लोगों द्वारा उसे रोककर बड़े पुलिस वाले बनते हो कहते हुए अश्लील गाली गलौज कर जमकर मारपीट करते मौके से फरार हो गए। प्रार्थी आरक्षक की शिकायत पर पुलिस ने 4 अज्ञात आरोपियों को खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है।