
जिले में 4 एक्टिव केस (Photo source- Patrika)
Corona Case: राजनांदगांव जिले में कोरोना के मरीज धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। पिछले दिनों डॉक्टर दंपती, एक पुलिस जवान और लखोली क्षेत्र के मरीज की पुष्टि हुई है। इस तरह जिले में कुल चार एक्टिव केस हैं, वहीं एक बुजुर्ग मरीज की पिछले दिनों रायपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। लगातार मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में काम कर रहा है।
शनिवार को लखोली क्षेत्र के वार्डों में स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर पहुंची। इस दौरान लोगों को कोरोना सहित अन्य जल जनित बीमारियों के संबंध में जानकारी दी। कोरोना के किसी भी तरह लक्षण दिखाई देने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या फिर जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहुंचकर जांच कराने की बात कही।
इस संबंध में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। लखोली क्षेत्र में गई टीम सर्दी, खांसी व बुखार से पीड़ित मरीजों का सैपल ली है। स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ. बीएल तुलावी, डॉ. सतीश मेश्राम, अखिलेश नारायण, कौशल शर्मा, रेणुका बत्रा, चंद्रमणी चंदेल शामिल थे।
डॉ. नेतराम नवरतन, जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकार: डॉक्टर दंपती के अलावा दो और कोरोना के मरीज सामने आए हैं। इस तरह जिले में चार केस एक्टिव है। एक एमसीएच में भर्ती है, बाकी लोग घर में रहकर जरूरी सावधानी बरतते हुए दवाई ले रहे हैं।
Corona Case: बता दें कि अब तक जिले में जितने भी मरीज हैं, वे ज्यादातर 50 प्लस वाले हैं, जिनको कुछ न कुछ और शारीरिक समस्याएं भी हैं। लखोली क्षेत्र से सामने आए एक मात्र मरीज मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती हैं। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें कुछ अन्य गंभीर समस्याएं भी हैं, इस वजह से वे जल्दी रिकवर नहीं कर रहे और उन्हें हास्पिटलाइज्ड होना पड़ा है। डॉक्टरों ने बताया कि लखोली क्षेत्र में रहने वाले कोरोना मरीज पिछले सप्ताहभर से बीमार था।
Updated on:
22 Jun 2025 03:36 pm
Published on:
22 Jun 2025 03:36 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
