एनआईए ने मामले की गहन जांच की। जिसमें पता चला कि रघु मिडियामी एमबीएम का नेता है। यह संगठन सीपीआई (माओवादी) के लिए फंड जुटाने का काम करने में लगा हुआ है। जिससे भारत विरोधी एजेंडे को आगे बढ़ाया जा सके। एनआईए की जांच के अनुसार, रघु मिडियामी सीपीआई (माओवादी) के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शनों के लिए स्थानीय स्तर पर धन के वितरण के लिए नोडल व्यक्ति था।