
CG Crime News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में गुढ़ियारी इलाके में बर्फ फैक्ट्री की देखरेख करने वाली महिला से लाखों की लूट मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने महिला के पूर्व परिचित के युवक सहित तीन आरोपियों को गिरतार किया है। उनके कब्जे से लूट के 21 लाख के जेवर व अन्य सामान जब्त हुआ है।
मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी डॉक्टर लाल उमेंद सिंह ने बताया कि गोगांव के सुखराम नगर में टिकेश्वरी रजक अपने बेटों के साथ एक बर्फ फैक्ट्री की देखरेख करती है। 24 फरवरी को दोपहर में अज्ञात युवकों ने उनके कमरे में प्रवेश किया। उनके हाथ-पांव और मुंह बांध दिए।
इसके बाद अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने व नकदी लूटकर भाग निकले। इसकी शिकायत पर अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान एसीसीयू की टीम घटना स्थल से लेकर आसपास के कई सीसीटीवी कैमरों की जांच की।
जांच के दौरान आरोपियों के फुटेज मिले। इसके अलावा तकनीकी जांच के आधार पर भिलाई निवासी सुनील चौहान उर्फ अप्पू को हिरासत में लिया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपने साथी विक्रम सिंह चौहान उर्फ दिवस और तीरेंद्र चौहान उर्फ बंटी के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरतार किया। उनकी निशानदेही पर लूट 21 तोला सोने का और 1 किलो चांदी के जेवर, हीरे की अंगूठी और नकद राशि सहित कुल 21 लाख रुपए का माल बरामद किया गया है।
मामले का मास्टरमाइंड सुनील चौहान है। वह महिला और उनके बेटे से परिचित है। उसका घर भी आना जाना था। इस कारण उसे महिला के घर सोने-चांदी के जेवर होने की जानकारी थी। करीब 5 माह पहले उसका महिला के बेटे से विवाद हो गया था। इसके बाद करीब 2 माह से वह जेवर लूटने की प्लानिंग कर रहा था। उसने अपने दो साथियों को लूट करने के लिए राजी कर लिया।
इसके बाद 8 दिन पहले दोनों को घटना स्थल की रेकी भी कराई। घटना वाले दिन सुनील आमापारा के पास था। विक्रम और तीरेंद्र दोनों बाइक से महिला के घर पहुंचे। चेहरा ढंककर महिला के हाथ-पांव बांध दिए। इसके बाद गहने लूटकर भाग निकले। तीनों लूट के जेवरों को बांट लिया था।
आरोपी विक्रम के खिलाफ सुपेला थाने में हत्या की कोशिश व अपहरण का मामला दर्ज है। वह जेल जा चुका है। इसी तरह तीरेंद्र के खिलाफ भी मारपीट का मामला जामुल थाने में है। उसकी भी गिरतारी हो चुकी है।
Published on:
01 Mar 2025 10:22 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
