16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Suicide: पति -पत्नी के बीच विवाद, बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…

CG Suicide: बुजुर्ग ने गांव के बाहर तालाब के पास फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वनांचल ग्राम गातापार जंगल में रविवार सुबह 70 वर्षीय बुजुर्ग पंचू विश्वकर्मा अपने घर में कुछ काम कर रहा था।

less than 1 minute read
Google source verification
अंडा करी व चावल खाने से महिला की मौत, परिवार के 3 लोगों की बिगड़ी तबियत, पोती व बेटा का इलाज जारी...

CG Suicide: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकले बुजुर्ग ने गांव के बाहर तालाब के पास फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वनांचल ग्राम गातापार जंगल में रविवार सुबह 70 वर्षीय बुजुर्ग पंचू विश्वकर्मा अपने घर में कुछ काम कर रहा था।

यह भी पढ़ें: CG Suicide Case: बंद कमरे में युवक ने खुद को चाकू मारकर की खुदकुशी, खून से लथपथ लाश देख परिजनों के उड़े होश

इस दौरान पत्नी से विवाद हो गया। विवाद के बाद वह बिना बताए घर से निकल गया। पत्नी से आसपास और परिजनो को इसकी सूचना दी तो रिश्तेदारी सहित आसपास खोजबीन करने का प्रयास किया गया।

बुजूर्ग की जानकारी नहीं मिलने पर गांव में बैठक भी हुई इसके बाद ग्रामीणों ने भी बुजुर्ग के खोजबीन का प्रयास किया। जंगल की ओर खोजने निकले ग्रामीणों को गातापार थाना से आगे बने गांव के तालाब के पास एक पेड़ में बुजुर्ग पंचू विश्वकर्मा की फांसी से झुलती लाश मिली।

ग्रामीणों ने इसकी जानकारी गातापार पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल खैरागढ़ भेजा। देरी के चलते रविवार को बुजुर्ग पंचू विश्वकर्मा का पीएम कर शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर परिजनों से पूछताछ भी शुरू कर दी है।