बताया जा रहा है कि वह किसी बात को लेकर परेशान था। ऐसे में रात करीब आठ बजे उसने कमरे में अपने सीने पर चाकू से हमला किया। इससे खून से लथपथ हालत में कमरे में गिरा पड़ा था। जब परिजन कमरे में गए तो उसकी दशा देख कर उसे तत्काल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना पर जुटमिल पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। किन कारणों से उसने खुदकुशी की है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।