CG Suicide News: बालोद डौंडी थाना अंतर्गत ग्राम घोठिया में प्रधान पाठक देवेंद्र कुमेटी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना 3 सितंबर दोपहर 2 बजे की है। प्रधान पाठक ने सुसाइड नोट भी लिखा है। इसमें नौकरी लगाने के नाम पर चार लोगों को पैसा देने की बात लिखी है। इन चार लोगों के नाम का भी उल्लेख है, लेकिन पुलिस ने उनके नाम को गोपनीय रखा है, जिसमें कुछ नेता भी शामिल हैं।