19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chhattisgarh Election Result 2023: खैरागढ़ विधानसभा से यशोदा वर्मा की जीत, 5421 मतों से भाजपा को हराया

Khairagarh Assembly Seat Result 2023: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस को बड़ी जीत हासिल हुई है। जहां वर्तमान विधायक यशोदा वर्मा ने भाजपा के विक्रांत सिंह को 5421 मतों से हराया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Chhattisgarh Election Result 2023

Chhattisgarh Election Result 2023: खैरागढ़ विधानसभा से यशोदा वर्मा की जीत, 5421 मतों से भाजपा को हराया

Chhattisgarh Vidhan Sabha Chunav Result : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस को बड़ी जीत हासिल हुई है। जहां वर्तमान विधायक यशोदा वर्मा ने भाजपा के विक्रांत सिंह को 5421 मतों से हराया है। इसे लेकर पार्टी में जश्न का माहौल है। बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा को 86996 और विक्रांत को 81525 वोट मिले हैं।

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में हुए विधानसभा चुनाव में कुल 76.31 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। पहले चरण में 70.87 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। वहीं दूसरे चरण में 75.08 मतदान हुआ था। दूसरे चरण में प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था।

यह भी पढ़े: Chhattisgarh Election Result 2023 : भरतपुर-सोनहत में भाजपा की धमाकेदार एंट्री, 4749 वोटों से जीती रेणुका सिंह

फेल हुआ एग्जिट पोल

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर एग्जिट फेल हो गया है। सभी सर्वे ने कांग्रेस को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया था। वहीं आज आए परिणाम उल्टा पड़ गया। बीजेपी ने 54 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। इनमें से 24 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। जबकि कांग्रेस 16 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और 20 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़े: CG Election Result 2023: भूपेश बघेल जीते, सिंहदेव हारे