11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजली गुल व बार-बार ब्लैक आउट से क्षेत्र के ग्रामीण परेशान

विभागीय अफसरों को गंभीर समस्या से कोई लेना देना नहीं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Nakul Ram Sinha

•

Updated: 19 Aug 2018, 12:23 PM IST

system

सहायक अभियंता की मौजूदगी में घुमका सब स्टेशन का पावर ट्रांसफार्मर बदला गया। लोगों ने ली राहत की सांस।

राजनांदगांव / घुमका. क्षेत्र की जनता आए दिन बिजली गुल होने की समस्या व बार-बार ब्लैक आउट से परेशान है। अभी कम बारिश की वजह से सूखे की स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में कई किसान अपने खेतों में सिंचाई के लिए बिजली द्वारा पंप चलाकर अपने खेतों पर पानी भी पला रहे है, किंतु बार-बार बिजली के कट हो जाने व लगातार ब्लैक आउट की स्थिति के चलते कई किसानों के पंप खराब हो रहे हैं। कई किसानों के स्टार्टर व पंप के ऑटो स्विच जैसे अन्य बिजली के उपकरण के खराब हो जाने जैसी समस्याओं का सामना ग्रामीणों को करना पड़ रहा है।

तकनीकी खराबी से आई समस्या
इधर विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी व सब स्टेशन का मौके पर मुआयना करने पर पता चला कि घुमका सब स्टेशन के पावर ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण यह समस्या दो दिनों तक बनी हुई थी एवं घुमका सब स्टेशन में दो सहायक अभियंता मनोज ठाकुर व एनके साहू व विभागीय कर्मचारियों की पूरी टीम की मौजूदगी में पावर ट्रांसफार्मर दूसरा लगाया गया जिससे नियमित विद्युत प्रवाह बना रहे और यह समस्या दोबारा न हो। फिर भी इस क्षेत्र में यह समस्या कोई नई बात नहीं है। क्षेत्र की जनता इस बात को भली भांति जानती हैं और ना ही इस क्षेत्र में कोई स्थानीय जनप्रतिनिधि या नेता ऐसा नहीं है जो क्षेत्र की इस गंभीर समस्या को लेकर इस व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालन के लिए अधिकारियों व शासन से मांग कर सके या उक्त गंभीर समस्या का समाधान कर सके।

पिछले दो दिनों से ज्यादा परेशान है ग्रामीणजन
पिछले 2 दिनों से लगातार दिन व रात में 10 से 12 घंटे बिजली गुल हो जाने की समस्या से क्षेत्र की जनता व किसान बहुत ज्यादा दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। कई बार रात में अंधेरे की वजह से बारिश के मौसम के चलते जहरीले कीड़े, सांप, बिच्छू के काटने का डर लगातार बना रहता है। किंतु विभाग के अफसरों और स्थानीय कर्मचारियों की लापरवाही व उदासीनता के चलते क्षेत्र की जनता त्रस्त है। परंतु इस तरह की गंभीर समस्या से विभाग के अफसरों व कर्मचारियों को कोई लेना देना ही नहीं है। एक बड़ी समस्या यह भी है कि घुमका स्थित विद्युत सब स्टेशन में आए दिन फोन खराब पड़ा रहता है और अगर भूले भटके फोन लग भी जाता है तो ऑपरेटर द्वारा वही रटा-रटाया जवाब कोई लाइनमेन नहीं है, जंपर कट गया है, तार टूट गया है, ट्रांसफार्मर जल गया है, यही सब सुनने को मिलता है।

बदला गया ट्रांसफार्मर
सहायक अभियंता घुमका, मनोज ठाकुर ने कहा कि सब स्टेशन के पावर ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण यह समस्या बनी थी जिसे विभाग द्वारा बदलकर दूसरा पावर ट्रांसफार्मर लगा दिया है। अब समस्या नही होगी दूसरी बात संभवत: अगले माह यहां 6 कर्मचारी व स्टॉफ आने की भी संभावना है जिससे कि जल्दी से कोई भी समस्या का निराकरण किया जा सकेगा।