19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Rajnandgaon / CG News: एसडीएम दफ्तर में मारपीट, जमीन दलाल और पटवारी आपस में भिड़े

CG News: एसडीएम दफ्तर में मारपीट, जमीन दलाल और पटवारी आपस में भिड़े

CG News: दूसरे की जमीन का दस्तावेज दिखाने के मना करने पर शांति लाल व आरआई जितेन्द्र सिंह के बीच विवाद हो गया और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 31 May 2025, 2:14 PM IST

CG News: एसडीएम दफ्तर में मारपीट, जमीन दलाल और पटवारी आपस में भिड़े

एसडीएम दफ्तर में मारपीट (Photo Patrika)

CG News: एसडीएम दफ्तर में शुक्रवार को एक जमीन दलाल, पटवारी व आरआई के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। आरआई ने मामले की शिकायत कोतवाली थाना में की गई है। शिकायत पर पुलिस जमीन दलाल के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है। पुलिस के अनुसार आरआई जितेन्द्र सिंह राजपूत ने शिकायत दर्ज कराई है कि शुक्रवार को वह एसडीएम दफ्तर में काम कर रहा था।

यह भी पढ़ें: CG News: सचिव व तकनीकी सहायक के साथ मारपीट, एफआईआर दर्ज करवाने देर रात थाना में डटे सहकर्मी

इस दौरान मौके पर पटवारी भी मौजूद थे। जमीन दलाल शांति लाल जैन पिता विजय लाल दफ्तर पहुंचे। दूसरे की जमीन का दस्वावेज दिखाने की मांग करने लगे। शिकायत में बताया गया है कि दूसरे की जमीन का दस्तावेज दिखाने के मना करने पर शांति लाल व आरआई जितेन्द्र सिंह के बीच विवाद हो गया और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई। आरआई ने रिपोर्ट लिखाई है।