
Rajnandgaon Crime News: छुईखदान थाना क्षेत्र में एक महिला को धोखे में रखकर दवाई खिला दी और गर्भ में पल रहे दो माह के बच्चे का गर्भपात करा दिया। (Crime Case) मामले की शिकायत पीड़ित महिला ने पुलिस से की है और अपने पति और सास के खिलाफ अपराध दर्ज कराई है। (Crime) पुलिस दोनों के खिलाफ धारा 313 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है। (Abortion) पुलिस के अनुसार एक पीड़िता निवासी जोरातराई ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी हेमलाल कुर्रे के साथ जून 2023 में हुई थी। (Women Rights) महिला के पेट में 2 माह का बच्चा था।
पति हेमलाल कुर्रे एवं सास जंतरीन बाई कुर्रे दोनों ने मिलकर बाजार अतरिया के डॉक्टर से मिलकर गर्भपात करा दिया गया। बाद में खून में बहने लगा जानकारी होने पर महिला द्वारा पति से पूछने पर उसे पत्नी बना कर नहीं रखने की बात कही गई। महिला ने शिकायत में बताया है कि हेमलाल कुर्रे पहले से शादीशुदा था। पहली पत्नी एवं एक लड़की है और उसे धोखा से बनाकर लाया था। महिला की शिकायत पर पुलिस अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।
Published on:
28 Feb 2024 01:11 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
