
Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मंगलवार को शहर में सुबह से लेकर शाम चार बजे तक धूप-छांव का क्रम चलता रहा। शाम पांच बजते ही काली घटाएं छा गईं, देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। रह-रह कर होती रही बारिश से शहर के लगभग हर इलाके में बिजगी गुल होने की समस्या बनी रही। कुछ जगह तो घंटों बिजली गुल रही तो कुछ जगह बिजली की (Monsoon) आंख मिचोली चलती रही। इससे लोग परेशान रहे।
IMD Update's: बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवाएं आने से मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई थी। मंगलवार को दिन भी धूप-छांव की स्थिति तो बनी रही, लेकिन इस बीच उमस व गर्मी भी थी। इधर शाम 5 बजते ही अचानक तेज हवाओं के साथ आसमान में काली घटाएं छा गईं और देखते ही देखते झामाझम बारिश शुरू हो गई। हालांकि यह बारिश शहर में एक साथ शुरू नहीं हुई। विभिन्न इलाकों में अगल-अलग समय पर करीब डेढ़ से दो घंटे रह-रह कर बारिश होती रही। इस बीच तेज ठंडी हवाएं चलने का क्रम लगातार जारी रहा,ा इससे जूना बिलासपुर, टिकरापारा, गोंडपारा, कुदुदंड, तालापारा, मंगला, राजकिशोर नगर सहित अन्य इलाकों में जगह-जगह पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रदेश के प्रमुख शहरों के तापमान...
शहर - अधिकतम - न्यूनतम
रायपुर - 33.7 - 21.2
बिलासपुर - 33.0 - 19.9
पेंड्रा - 29.4 - 16.4
अंबिकापुर - 29.6 - 14.9
जगदलपुर - 33.4 - 19.8
दुर्ग - 32.9 - 21.0
राजनांदगांव - 32.4 - 20.0
बिजली गुल, परीक्षार्थियों को हुई परेशानी
Weather Forecast: बारिश व तेज हवाओं की वजह से शहर के लगभग हर इलाके में बिजली गुल होने की समस्या बनी रही। राजकिशोर नगर, मोपका, मंगला सहित कुछ अन्य इलाकों में तो घंटों बिजली गुल रही, वहीं ज्यादातर क्षेत्रों में रह-रह कर बिजली गुल होती रही। इससे सबसे ज्यादा परेशान बोर्ड परीक्षार्थी रहे। लाइट गुल होने की वजह से उन्हें मोमबत्ती या फिर इमरजेंसी लाइट का सहारा लेना पड़ा।
कई क्षेत्रों में आज भी बारिश की संभावना
Rain In Chhattisgarh: मौसम विज्ञानी एचपी चन्द्रा के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ, द्रोणिका के रूप में मध्य क्षोभमंडल में पूर्व और उत्तर में स्थित है। प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में नमी, बंगाल की खाड़ी से आ रही है। इसके प्रभाव से प्रदेश में 28 फरवरी को भी एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की सम्भावना है। जबकि प्रदेश में न्यूनतम तथा अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की सम्भावना नहीं है।
Published on:
28 Feb 2024 12:58 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
