31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Fraud News: ढाई लाख के गहनों पर हाथ साफ, गहने चमकाने का दिया था झांसा

CG Fraud News: राजनांदगांव शहर सहित जिले में जालसाज घूम रहे हैं। बदमाशों द्वारा घर में अकेली पाकर महिलाओं से ठगी की जा रही है। ऐसा ही मामला डोंगरगांव से सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 28 Jul 2025, 3:22 PM IST

Thagi (photo-patrika)

Thagi (photo-patrika)

CG Fraud News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव शहर सहित जिले में जालसाज घूम रहे हैं। बदमाशों द्वारा घर में अकेली पाकर महिलाओं से ठगी की जा रही है। ऐसा ही मामला डोंगरगांव से सामने आया है। दो जालसाज अकेली पाकर महिला के घर पहुंचे व जेवरात चमकाने का झांसा देकर महिला के ढाई लाख कीमत की सोने के कंगन व चूड़ी ले कर फरार हो गए हैं। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत डोंगरगांव पुलिस से की है। पुलिस अज्ञात अपराधियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर विवेचना में जुटी है।

CG Fraud News: चालाकी से की ठगी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि 25 जुलाई को वह घर में अकेली थी। इस दौरान एक व्यक्ति आया और किसी कंपनी की तरफ से सोना चांदी चमकाने का पाउडर फ्री में देने प्रचार करने आने के हवाला दिया। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति ने महिला से पाऊडर लेने की पेशकश किया, तो महिला ने मना कर दिया।

इस दौरान आरोपी ने महिला से घर में रखे तांबा के लोटा को लाने को कहा और उसे उस पाऊडर से चमका दिया। फिर महिला के चांदी के पायल को भी साफ कर चमका कर दे दिया। इसके बाद आरोपी ने महिला के हाथ में पहने सोने के कंगन व चूड़ी को चमकाने का झांसा दिया।

चमकाने का झांसा देकर बदमाश ले उड़े सोने के गहने

महिला ने चार नग सोने की चूड़ी व दो नग सोने के कंगन को निकाल कर दी। इस दौरान आरोपी ने महिला को पानी लेकर आने अंदर भेज दिया। महिला पानी लेकर आई तब आरोपी ने उस पानी में कुछ केमिकल पाउडर और हल्दी पाउडर और गेरूवा रंग का पाउडर डाला और उस डिब्बा के ढक्कन को बंद कर दिया और और इसमें चूड़ी और कंगन को डालने की का हवाला देकर डिब्बा को तोड़ा देर गरम करने के बाद ठंडा होने के बाद जेवार को पहनने की बात कही।

इस दौरान उसका दूसरा साथी मौके पर पहुंचा और महिला से किसी दस्तावेज में हस्ताक्षर करने कहा। हस्ताक्षर करने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला ने डिब्बा खोला तो कंगन व चूड़ी गायब थे।