CG News: मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में पिछले पखवाड़े भर से वन्य प्राणियों की आमद से वनांचल वासी थर्राए हुए हैं। हालांकि हाथी के महाराष्ट्र की ओर लौटने की खबर है, लेकिन कब वापस आ जाए, इसकी भी कोई गारंटी नहीं। वहीं अंबागढ़ चौकी व मोहला क्षेत्र में तेंदुआ बस्ती क्षेत्र में घुसकर गाय-बछड़े, बकरी व मुर्गियों को अपना शिकार बना रहा है। वन विभाग की टीम लगातार अलर्ट रहकर वन्यजीवों पर निगरानी कर रही है।