19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raigarh / Elephant Attack: सो रही 5 साल की बच्ची को हाथी ने उठाकर पटका, हमले में मासूम समेत तीन की मौत

Elephant Attack: सो रही 5 साल की बच्ची को हाथी ने उठाकर पटका, हमले में मासूम समेत तीन की मौत

Elephant Attack: रायगढ़ के जंगलों में एक बार फिर हाथियों के दल ने उत्पात मचाया है। जानलेवा हमले में तीन की मौत हो गई है। वहीं इस घटना से ग्रामीणों में जबरदस्त खौफ है….
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 23 Jul 2025, 12:47 PM IST

elephant attack in raigarh

हाथियों के हमले से 9 लोगों की मौत ( Photo - Patrika )

Elephant Attack: छत्तीसगढ़ में हाथी के हमले से एक मासूम बच्ची समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत की खबर है। रायगढ़ में हाथियों के दल ने जमकर उत्पात मचाया। (Raigarh News) एक दंतैल ने सो रही पांच की बच्ची को सूड से उठा कर पटक दिया। हमले में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य युवक और म​हिला की हमले में मौत हो गई। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Elephant Attack: मलबे में दबने से युवक की मौत

जानकारी के अनुसार यह मामला लैलूंगा के मोहनपुर गांव का है। जहां हाथियों के दल एक एक कर तीन लोगों की जान ले ली। बताया गया कि हाथी के दल ने घर के दीवार को धक्का देकर गिरा दिया। इस दौरान मलबे की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। इसके बाद एक दंतैल ने सो रही 5 साल की बच्ची पर हमला किया। उसे सूड से उठाकर जमीन पर पटक दिया।

भाग रही महिला को हाथी ने कुचला

हमले में मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हाथी से जान बचाकर भाग रही एक महिला को हाथी ने कुचल कर मार डाला। मोहनपुर गांव में हाथियों के इस तरह हमला करने से ग्रामीणों में जबरदस्त खौफ हैं। मामले की सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची हुई है। वहीं लोगों को हाथियों से बचने के लिए सुरक्षा के उपाए बताए हैं।