बता दें कि राजनांदगांव जिले में तकरीबन तीन लाख घरेलू गैस कनेक्शन है। आंकड़ों के अनुसार जिले के 92 फीसदी परिवारों ने गैस सिलेंडर कनेक्शन ले रखी है। मात्र 8 फीसदी ऐसे परिवार है, जिनके नाम से कनेक्शन नहीं दिया गया है। इन परिवारों को भी पीएम उज्जवला योजना-2 के तहत गैस सिलेेंडर देने के निर्देश मिल चुके हैं, कोई भी परिवार जिनके पास कनेक्शन नहीं है, वे अपने पास की एजेंसी में आवेदन कर कनेक्शन प्राप्त कर सकता है।