दोनों महिलाएं एक पेड़ में चढ़कर जोर-जोर से शोर मचाने लगी। शोर-शराबा सुनेकर भालू सुनीत को छोड़कर महिलाओं पर हमला करने के लिए दौड़ा और पेड़ में चढ़ने का प्रयास किया। ऐसे मेें सूनीत की पत्नी और भाभी जोर-जोर से पेड़ को हिलाने लगी, जिससे भालू पेड़ से धड़ाम से गिर गयाऔर अपने दो बच्चों के साथ वहां से भाग निकला। भालू के जाने के बाद दोनों महिलाएं पेड़ से उतरी और सुनीत को लेकर जंगल से बाहर निकले। सूचना पाकर वन अमला भी मौके पर पहुंचा। घायल सुनीत को सिविल अस्पताल नगरी लाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए धमतरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उसका उपचार जारी है।