6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IED ब्लास्ट से नक्सली दहलाना चाहते थे CM की विकास यात्रा को, सुरक्षा बलों ने नापाक इरादों पर फेरा पानी

माओवादियों ने मानपुर से मरकेली के बीच नवनिर्मित सड़क के नीचे 15 किलो का टिफिन बम (IED) दबा कर रखा था।

2 min read
Google source verification
patrika

IED ब्लास्ट से नक्सली दहलाना चाहते थे CM की विकास यात्रा को, सुरक्षा बलों ने नापाक इरादों पर फेरा पानी

राजनांदगांव. सीएम की विकास यात्रा के दौरान माओवादियों द्वारा एक बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रची गई थी। माओवादियों ने मानपुर से मरकेली के बीच नवनिर्मित सड़क के नीचे 15 किलो का टिफिन बम (आईईडी) दबा कर रखा था। सर्चिंग में निकले सुरक्षा बल के जवानों ने शुक्रवार को नीचे दबाकर रखे बम की जानकारी ली और विस्फोटक को अपने कब्जे में लिया।

गौरतलब है कि 5 जून को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का मानपुर में विकास यात्रा कार्यक्रम है। कार्यक्रम में सैंकड़़ों लोग शामिल होने पहुंचेंगे। कार्यक्रम के दौरान माओवादी एक बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे, लेकिन सुरक्षा बल के जवानों ने माओवादियों के मसूंबे पर पानी फेर कर बड़ी घटना को टाल दिया है।

एसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि माओवादी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। सुरक्षा बल ने विस्फोटक को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर तैनात है। तीन दिन पहले सुरक्षा बल के जवानों ने बोरतलाव थाना क्षेत्र के कनघुर्रा के पास चंदिया डोंगरी के जंगल में एक इनामी हार्डकोर माओवादी समेत तीन लोगों को मार गिराया था। मंगलवार सुबह फोर्स को यह सफलता मिली थी।

जंगल में एक कट्टा और 315 बोर का रायफल भी बरामद हुआ था। इससे पहले भी गातापार क्षेत्र में सुरक्षाबल के जवानों ने माओवादियों को मुठभेड़ बाद ढेर कर दिया था। लगातार कार्रवाई से माओवादी बौखला गए हंै और बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह सुरक्षा बल आईटीबीपी, बीडीएस व मानपुर पुलिस के जवान सर्चिंग के लिए निकले थे। इस दौरान मानपुर से मरकेली रोड में सरोली गांव के पास सड़क के किनारे नीचे में कुछ दबे होने की भनक लगी। बीडीएस की टीम ने मौके की जांच की। इस दौरान करीब दो फीट नीचे 15 किलो का बारुद टिफिन में रखा हुआ मिला। सुरक्षाबल के जवानों ने सावधानी पूर्वक टिफिन को बाहर निकाला और विस्फोटक को अपने कब्जे में लेकर डिफ्यूज किया।