10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

World Mosquito Day: लोगों को नहीं मालूम साफ पानी में पनपता है डेंगू का मच्छर

दूसरे दिन भी वार्डों में सर्वे करने पहुंचे नर्सिंग के विद्यार्थी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Nitin Dongre

•

Updated: 25 Aug 2018, 1:43 PM IST

system

लोगों को नहीं मालूम साफ पानी में पनपता है डेंगू का मच्छर

राजनांदगांव. डेंगू, मलेरिया व पीलिया सहित अन्य जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए शहरी क्षेत्र में लोगों को जागरुक करने स्वास्थ्य विभाग दो दिवसीय अभियान चला रहा है। इसके तहत दूसरे दिन १७ अगस्त को नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थी विभिन्न वार्डों में पहुंचे। पेंड्री अटल आवास, रेवाडीह और नवागांव सहित अन्य वार्डों में पहुंचे विद्यार्थियों ने बताया कि लोगों को डेंगू सहित अन्य बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी देकर बचाव के उपाए बताए गए। विद्यार्थियों ने चर्चा के दौरान बताया कि लोगों को ये नहीं मालूम था कि डेंगू के मच्छर साफ पानी में भी पनपता है। इसके अलावा लोग अन्य भ्रामक जानकारी के शिकार हैं।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी अनुसार दो दिनों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा भेजे गए नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थी विभिन्न वार्डों में करीब ५ हजार से अधिक घरों तक पहुंचे और लोगों को जागरुक करने का काम किया। इन बीमारियों के लक्षण, बचाव के उपाय और लक्षण पाए जाने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर डाक्टरों से सलाह और जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया।

डेंगू के लक्षण

लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, चकत्ते और मांसपेशियों और जोड़ों का दर्द रहता है। गंभीर मामलों में, गंभीर रक्तस्राव और सदमे की स्थिति हो सकती है, जो जानलेवा भी सिद्ध हो सकती है। काटे जाने के करीब 3-5 दिनों के बाद मरीज में डेंगू बुखार के लक्षण दिखने लगते हैं।

डेंगू कैसे होता है

डेंगू मादा एडीज इजिप्टी मच्छर के काटने से होता है। इन मच्छरों के शरीर पर चीते जैसी धारियां होती हैं। ये मच्छर दिन में, खासकर सुबह काटते हैं। डेंगू बरसात के मौसम और उसके फौरन बाद के महीनों यानी जुलाई से अक्टूबर में सबसे ज्यादा फैलता है क्योंकि इस मौसम में मच्छरों के पनपने के लिए अनुकूल परिस्थितियां होती हैं। ये मच्छर बहुत ऊंचाई तक नहीं उड़ पाता।

लोगों को सचेत रहने सलाह दी गई

डॉ. मिथलेश चौधरी, सीएमएचओ ने बताया कि लोगों को बचाव व साफ-सफाई के लिए जागरुक करना अभियान का उद्देश्य था। हालांकि राजनांदगांव में ऐसे बीमारियों को लेकर कोई डरने वाली स्थिति नहीं है। फिर जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को सचेत रहने सलाह दी गई।