
किसान (Photo Patrika)
PM ASHA Yojana: प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान पीएम आशा योजना के अंतर्गत प्राइस सपोर्ट स्कीम के तहत दलहनी एवं तिलहनी फसलों चनाए मसूर और सरसों की खेती करने वाले किसानों के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 20 अप्रैल 2026 कर दी गई है। पहले यह तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित थी।
रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए किसानों को एकीकृत किसान पोर्टल https://kisan.cg.nic.in/ पर पंजीयन कराना अनिवार्य होगा, जिसके लिए वे अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के माध्यम से सेवा सहकारी समितियों में आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन के साथ ऋण पुस्तिका बी-1, पी-II आधार कार्ड और बैंक पासबुक की छायाप्रति देना आवश्यक है।
राज्य शासन के निर्देशानुसार, जिन किसानों की गिरदावली या डीसीएस अपूर्ण है, उनके फसल और रकबे के सत्यापन हेतु पटवारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी प्रमाण पत्र मान्य किया जाएगा। इसके आधार पर अधिसूचित सहकारी समितियां उपार्जन की प्रक्रिया पूरी करेंगी। जिले में उपार्जन कार्य के लिए भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ नेफेड को केंद्रीय एजेंसी के रूप में नियुक्त किया गया है, जो पंजीकृत किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपज खरीदेगी।
सरकार द्वारा रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया गया है, जिसमें चना 5875 रुपए प्रति क्विंटल, मसूर 7000 रुपए प्रति क्विंटल और सरसों 6500 रुपए प्रति क्विंटल शामिल हैं। उपार्जन के लिए जिले में विकासखंड मोहला की आदिम जाति सेवा सहकारी समिति गोटाटोला और विकासखंड चौकी की आदिम जाति सेवा सहकारी समिति आमाटोला को अधिकृत केंद्र बनाया गया है। किसानों से सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार तक उपज खरीदी जाएगी। योजना के तहत प्रति एकड़ चना 6 क्विंटल, मसूर 2 क्विंटल और सरसों 5 क्विंटल की सीमा तक समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाएगी।
जहां गूंजती थीं गोलियां, अब लहलहा रहे मक्के के खेत… किसान ऐसे बचा रहे पानी- मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला, जो कभी नक्सलवाद और दहशत गर्दी के गढ़ के रूप में कुख्यात था, अब कृषि क्रांति की एक मिसाल पेश कर रहा है। यहां के किसान पानी की बूंद-बूंद की कीमत समझते हुए धान की पारंपरिक खेती छोड़कर ग्रीष्मकाल में मक्के की खेती की ओर रुख कर रहे हैं… पूरी खबर पढ़े
भुगतान के इंतजार में गन्ना किसान, 8 करोड़ रुपए अटके- बालोद जिले के दंतेश्वरी मईया सहकारी शक्कर कारखाना में गन्ना बेचने वाले किसानों को भुगतान करने के लिए राशि नहीं है। दो महीने से राशि का भुगतान नहीं किया गया है। अब किसान राशि की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच रहे हैं… पूरी खबर पढ़े
होली से पहले किसानों को 10 हजार करोड़ की सौगात! कोसमनारा धाम से CM साय ने किया बड़ा ऐलान- महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कोसमनारा धाम में आयोजित स्थापना दिवस एवं शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि समाज जब संगठित और जागरूक होता है, तब विकास को वास्तविक मजबूती मिलती है… पूरी खबर पढ़े
Published on:
09 Apr 2026 05:02 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
