Rajnandgaon News: मौसम में स्थिरता होने के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में रोजाना बिजली गुल से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। हाल ही में पिछले तीन-चार दिनों से सोमनी क्षेत्र में दिन में और रात में किसी भी समय बिजली गुल करने की शिकायत सामने आ रही है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि दिन में सुधार कार्य करने का बहाना बताया जाता है और रात में फिर अचानक ही बिजली गुल कर दी जाती है।