Rajnandgaon Accident: राजनांदगांव हाइवे के अलावा शहरी क्षेत्र की सड़कों पर भी वाहन तेज रफ्तार से फर्राटे भर रहे हैं। शनिवार की सुबह शहर के लखोली क्षेत्र में तेज रफ्तार मालवाहक ने सामने से आ रहे बाइक सवारों को रौंद दिया। घटना में बाइक चला रहे पिता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठे दो बच्चे घायल हैं। पुलिस आरोपी मालवाहक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है।