28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajnandgaon Nikay Chunav Result: राजनांदगांव में BJP मेयर प्रत्याशी मधुसूदन यादव की जीत, 43500 वोट से कांग्रेस को हराया

Rajnandgaon Nikay Chunav Result: छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनावों की मतगणना जारी है। इसी बीच राजनांदगांव नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी मधुसूदन यादव भारी मतों से चुनाव जीत गए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Rajnandgaon Nikay Chunav Result: राजनांदगांव में BJP मेयर प्रत्याशी मधुसूदन यादव की जीत, 43500 वोट से कांग्रेस को हराया

Rajnandgaon Nikay Chunav Result: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव नगरीय निकाय में 11 फरवरी को वोटिंग हुई थी। यहां लोगों ने वोटिंग में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। वहीं आज इसके नतीजे भी सामने आ गए हैं। राजनांदगांव नगर निगम में मेयर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी मधुसूदन यादव ने जबरदस्त जीत हासिल की है। उन्होंने 43,500 मतों से कांग्रेस के निखिल द्विवेदी को हराया है।

Rajnandgaon Nikay Chunav Result: महिलाओं ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग

बता दें कि इस नगरीय निकाय चुनाव में 75.82% वोटिंग हुई है। जिले के पांच नगरीय निकायों में 76.77 प्रतिशत पुरुषों और 74.93 प्रतिशत महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। साथ ही 60 प्रतिशत तृतीय लिंग के मतदाताओं ने भी वोट डाले। यहां महापौर पद के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में थे और 51 वार्ड से 176 पार्षद चुनाव लड़ रहे है।

यह भी पढ़ें: CG Nikay Chunav Results 2025: बस्तर संभाग में BJP ने लहराया परचम, किसके सिर सजा ताज? यहां देखें लिस्ट..

BJP-कांग्रेस के बीच मुकाबला

भाजपा से पूर्व सांसद और पूर्व महापौर मधुसूदन यादव और कांग्रेस से युवा नेता निखिल द्विवेदी (36) चुनावी मैदान में है। बता दें कि निखिल सबसे कम उम्र के महापौर प्रत्याशी हैं। वहीं राजनांदगांव नगर निगम चुनाव में कुल 1 लाख 35 हजार मतदाता है, जिनमें 87 हजार 562 पुरुष, 94 हजार 228 महिला और 5 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं।

डोंगरगढ़ नगर पालिका में वोटिंग

Rajnandgaon Nikay Chunav Result: नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ में अध्यक्ष सहित 24 वार्ड पार्षदों के लिए मतदान हुआ। यहां करीब 28 हजार वोटर्स है। वहीं नगर पंचायत डोंगरगांव, छुरिया और लालबहादुर नगर में अध्यक्ष सहित 15-15 वार्ड पार्षदों का चुनाव हुआ। डोंगरगांव में 11,942, छुरिया में 3,072 और लालबहादुर नगर में 3,590 मतदाता हैं। प्रत्येक नगर पंचायत में 15-15 मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे।