28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रेन में बच्चों के साथ महिलाओं का ये शातिर गैंग कर रहा था गंदा काम, पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा

च्चों के साथ ट्रेन में सफर कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले महिला चोर गिरोह को रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

2 min read
Google source verification
patrika

ट्रेन में बच्चों के साथ महिलाओं का ये शातिर गैंग कर रहा था गंदा काम, पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा

राजनांदगांव. बच्चों के साथ ट्रेन में सफर कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले महिला चोर गिरोह को रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं ने एक महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र चोरी कर रहे थे। वहां मौजूद सुरक्षा बल के जवानों ने घटना को देख लिया और आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर जीआरपी पुलिस के हवाले किया है।

गले से मंगलसूत्र कर रहे थे पार
आरपीएफ के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार डोंगरगढ़ -निपनिया लोकल ट्रेन रविवार को दोपहर निपनिया जाने के लिए राजनांदगांव स्टेशन पहुंची। ट्रेन के पीछे महिला कोच में मध्यप्रदेश के बालाघाट जिला निवासी महिला वंदना पति मुन्नालाल गजभिए भिलाई जाने अपने परिजनों के साथ ट्रेन में चढऩे की कोशिश कर रही थी। इस दौरान कोच में पहले से मौजूद आरोपी महिलाएं भीड़ की आड़ में प्रार्थी वंदना के सिर को साड़ी के पल्लू ढक कर उसके गले से सोने का मंगलसूत्र निकाल लिया।

चोरी की घटना को अंजाम देने वाली महिलाएं कोरबा जिला के कुनकुना गांव की रहने वाली हैं। आरोपी महिलाओं में किसानिन बाई, पति श्रानगिरी गोस्वामी, सोनबाई पति शिवगिरी गोस्वामी, कौशलिया बाई पति हरदागिरी, परबतिया बाई पति सजनगिरी शामिल है। महिलाएं छोटे बच्चों के साथ ट्रेन में सफर कर चोरी की घटना को अंजाम दे रही थी।

जवानों ने देख लिया
आरपीएफ पुलिस ने बताया कि चोरी करने के बाद आरोपी महिला मंगलसूत्र को एक 8 साल की बच्ची को पार्सल कर दिया था। घटना को कोच में मौजूद जवानों ने देख लिया और आरोपी महिलाओं व प्रार्थी को थाना ले कर आए।

इस दौरान महिला कांस्टेबल से जांच कराई गई। जांच के दौरान मंगलसूत्र बच्ची के पास मिला। आरपीएफ सब इंस्पेक्टर बीके सिंग ने बताया कि महिला कोच में एक महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र चोरी करते चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी छोटे बच्चों के साथ कोच में सफर कर रही थी।