27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajnandgaon Road Accident: जिस दिन बहनों को बांधनी थी राखी, उससे एक दिन पहले घर से उठी 2 भाइयों की अर्थियां, रो पड़ा पूरा गांव

2 Brothers Death: जिस दिन बहनों को अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधनी थी, उससे पहले ही सड़क हादसे ने दो सगे भाइयों की जिंदगी छीन ली। दोनों भाइयों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरा गांव गम में डूब गया।
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh News

रक्षाबंधन से पहले दो भाइयों की मौत (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Road Accident: रक्षाबंधन से एक दिन पहले सड़क हादसे ने बासुला गांव के एक परिवार की खुशियां छीन लीं। जहां बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने की तैयारी कर रही थीं, वहीं बुधवार दोपहर हुए सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई।

बुधवार दोपहर ठेलकाडीह थाना क्षेत्र के महरूमकला मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे में टीकेश वर्मा (20) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई आदित्य वर्मा (18) गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय आदित्य ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, तीसरा साथी खेमेश्वर वर्मा (18) घायल है। दोनों भाइयों के शव राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मर्च्यूरी में रखे गए हैं। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार बासुला निवासी टीकेश और आदित्य, पिता गोरेलाल वर्मा, अपने साथी खेमेश्वर के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर निकले थे। बुधवार दोपहर करीब 1 बजे ठेलकाडीह-महरूमकला के बीच मोड़ पर बाइक की रफ्तार अधिक होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। बाइक सीधे बिजली के पोल से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टीकेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल आदित्य को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।

खेत में गिरकर घायल हुआ तीसरा साथी

बताया गया कि खेमेश्वर बाइक में सबसे पीछे बैठा था। टक्कर के दौरान वह उछलकर सड़क किनारे धान के खेत में जा गिरा, जिससे उसे मामूली चोटें आईं। संभवत: खेत में गिरने के कारण ही उसकी जान बची।

मर्च्यूरी में रखे शव, आज होगा पोस्टमार्टम

हादसे की सूचना मिलते ही ठेलकाडीह पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दोनों भाइयों के शव राजनांदगांव की मर्च्यूरी में रखे गए हैं। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

जिस कलाई पर बंधनी थी राखी, वहां अब हमेशा की खामोशी

रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले दो भाइयों की मौत ने पूरे बासुला गांव को झकझोर दिया है। बहनों के लिए यह रक्षाबंधन खुशियों के बजाय जिंदगी भर का दर्द बन गया। गांव में मातम पसरा है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। एक बाइक पर तीन सवारियां और तेज रफ्तार ने एक ही परिवार के दो चिराग बुझा दिए। हादसे ने एक बार फिर यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीरता बरतने की जरूरत को सामने ला दिया है।

बड़ी खबरें

View All

राजनंदगांव

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग