6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Big Breaking: डोंगरगढ़ से दर्शन करके लौट भिलाई के एक ही परिवार के 9 लोगों की सड़क हादसे में मौत, तीन घायल

डोंगरगढ़ से मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर वापस लौट रहे भिलाई कैम्प वन के एक ही परिवार के नौ लोगों की रविवार सुबह सोमनी के पास सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।
2 min read
Google source verification
patrika

Big Breaking: डोंगरगढ़ से दर्शन करके लौट भिलाई के एक ही परिवार के 9 लोगों की सड़क हादसे में मौत, तीन घायल

राजनांदगांव. डोंगरगढ़ से मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर वापस लौट रहे भिलाई कैम्प वन के एक ही परिवार के नौ लोगों की रविवार सुबह सोमनी के पास सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। सूमो में सवार एक ही परिवार के लोगों की डोंगरगढ़ से लौटते समय ट्रक से आमने सामने की टक्कर में यह हादसा हुआ। हादसा नेशनल हाइवे में सोमनी के पास सुबह 7 बजे की है।

नवरात्रि के चलते एक ओर की सड़क पदयात्रियों के लिए खाली कर दी गई है और दूसरी ओर की सड़क में दोनों तरफ से आवाजाही हो रही है। इसी वजह से यह बडा़ हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार भिलाई कैम्प वन का परिवार दो वाहन में सवार होकर डोंगरगढ़ दर्शन के लिए गया था।

दर्शन कर लौटते समय सूमो वाहन क्रमांक सीजी 07 बीएम 5880 की सामने से आ रही ट्रक क्रमांक सीजी 04 एलडी 9025 से आमने सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि सूमो के परखच्चे उड़ गए। सूमो में सवार नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक एक ही परिवार के थे। इनका नाम अभी पता नहीं चल पाया है।

परिजनों ने मचाया हंगामा
दुर्घटनाग्रस्त वाहन के पीछे ही दूसरी गाडी़ में उनके परिजन आ रहे थे, जिन्होंने मौके पर खूब हंगामा मचाया। घटना के बाद मौके पर सीएसपी प्रशांत शुक्ला और सोमनी टीआई मोनिका पांडे समेत पुलिस की टीम पहुंच गई थी। जिन्होंने व्यवस्था संभाला। इस दौरान करीब घंटे भर हाइवे में जाम लगा रहा।

4 महिलाएं, पांच पुरुष
हादसे में मरने वालों में 4 महिलाएं और 5 पुरुष हैं। जानकारी के अनुसार विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से ओव्हरटेक के चक्कर में यह भिड़ंत हुई है। सभी मृतकों के शव को राजनांदगांव मेडिकल कालेज अस्पताल की मर्चूरी में लाया गया है। वहीं घायलों का उपचार भी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।

बड़ी खबरें

View All

राजनंदगांव

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग