8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Road Accident: बैंक से पैसा निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला क्रेन की चपेट में आई, मौत

Accident: ठेलकाडीह चौक में गुरुवार को बैंक से पैसा निकालकर पैदल घर लौट रही एक बुजुर्ग महिला को क्रेन चालक ने तेजी और लापरवाही पूर्व वाहन चलाकर रौंद दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Shrishti Singh

•

Updated: 15 Mar 2024, 6:46 PM IST

accident_3.jpg

Rajnandgaon News: घटना में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल थी। डॉयल 112 से महिला को खैरागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर आरोपी क्रेन चालक को वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया है। पुिलस के अनुसार ठेलकाडीह से सटे तुलसीपुर गांव की 74 वर्षीय महिला जानकी बाई पति जयलाल गुरुवार को ठेलकाडीह स्थित बैंक में पैसा निकालने आई थी। बुजुर्ग महिला जानकी बाई पैसा निकालकर चौक में गन्ना रस पीकर वापस घर जाने पैदल निकली थी। इस दौरान राजनांदगांव की ओर से ठेलकाडीह जा रहे क्रेन मशीन चालक ने तेजी व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर महिला जानकी बाई को रौंद दिया। घटना में जानकारी को गंभीर चोटें आई थी।

यह भी पढ़ें: रायगढ़ में दर्दनाक हादसा... JCB ने 8 साल की मासूम बच्चे को कुचला, गांव में पसरा मातम

आसपास मौजूद लोगों ने डायल 112 को घटना की जानकारी देकर मौके पर बुलाया और महिला को इलाज के लिए खैरागढ़ स्थित अस्पताल ले कर पहुंचे। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि क्रेन मशीन राजनांदगांव निवासी एक ठेकेदार की है। पुलिस आरोपी चालक को गिरफ्तार कर वाहन को कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें: CG Weather Update: अगले दो दिनों तक छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार, मौसम विभाग का पूर्वानुमान जारी