20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक पद पर रहेंगी सरपंच, सचिव का हुआ स्थानांतरण

क्रमिक भूख हड़ताल समाप्त

2 min read
Google source verification
system

एक पद पर रहेंगी सरपंच, सचिव का हुआ स्थानांतरण

राजनांदगांव / जोंधरा. छुरिया ब्लाक के आश्रित ग्राम पंचायत जोंधरा में अपनी छह सूत्रीय मांगो को लेकर की जा रही क्रमिक भूख हड़ताल सोमवार को समाप्त हो गई। जिले से पहुंचे पंचायत विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों की एक-एक मांगों पर शासन द्वारा की गई कार्यवाहियों के बारे में जानकारी देने के बाद क्रमिक भूख हड़ताल में बैठे ग्रामीणों को गुलाल लगाकर व पानी पिलाकर हड़ताल समाप्त करवाया। मांगों के निराकरण की जानकारी ऑडिटर राजनांदगांव आरके यादव, टीके चंद्राकर, सीएल चंद्राकर ने पंचायत भवन में उपस्थित ग्रामीणों को शासन द्वारा दी गई कार्यवाहियों को पढ़कर सुनाया।

जोंधरा सरपंच अब रहेगी एक पद पर
शिकायतकर्ता ग्रामीणों द्वारा सरपंच राधामणि भारद्वाज पर आरोप लगाया गया था कि वह सरपंच व स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित मितानिन में काम कर दोनों ही पदों से यात्रा भत्ता प्राप्त कर रही है। अत: उन्हें दोनों पदों में से किसी एक पद पर से मुक्त किया जाए, इस पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि सरपंच द्वारा एक साथ दो पदों का निर्वहन करना पंचायतीराज अधिनियम की धारा 36 के विरूद्ध है। वह एक साथ दोनों पदों पर नहीं रह सकती चूंकि दोनों ही पद सामाजिक है। अत: इस पर कार्यवाही करते हुए स्वास्थ्य विभाग को जानकारी प्रदान कर दी गई है।

सचिव का स्थानांतरण तेलीन बांधा में
ग्राम पंचायत के सचिव पवन शर्मा पर ग्रामीणों द्वारा फर्जी मस्टर रोल बनाने सहित समय-समय पर अन्य आरोप जैसे शौचालय की राशि को दुरूपयोग करने का लगाया जाता रहा है। साथ ही पिछले 15 सालों से एक ग्राम पंचायत में पदस्थ रहने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने उनकी अन्यत्र स्थानांतरण की मांग शासन ने कार्यवाही करते हुए उनका स्थानांतरण छुरिया ब्लाक के आश्रित ग्राम पंचायत तेलीनबांधा में कर दी है, जो तत्काल ही प्रभाव से लागू होगा।

डामरीकरण की मांग पूरी
ग्रामीणों ने उमरवाही मुख्य मार्ग से मोहगांव तक पूर्ण डामरीकरण की मांग की थी जिन पर पीडब्ल्यूडी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 22 मई से ही सड़क पर डामरीकरण कार्य प्रारम्भ करते हुए मांग पूर्ण कर दी। वहीं ग्रामीणों द्वारा रखी गई मांग कि जिन गरीब ग्रामीणों के शौचालय ही नहीं बने है, उन्हें शासकीय स्वीकृत राशि से बनाने की मांग को भी शासन ने गंभीरता से लेते हुए ऐसे ग्रामीणों के शौचालयों को पुन: निरीक्षण करवाकर पंचायत द्वारा बनवाने की बात मान ली, वहीं अन्य ग्रामों में ग्राम मोहगांव व जोंधरा के गलियों में विद्युतीकरण के लिए ग्राम पंचायत को प्रस्ताव बनाकर ऊपर अग्रेषित करने आदेशित कर दिया गया है। इस प्रकार 22 मई से 28 मई तक सात दिनों तक अनवरत् चले हड़ताल अब समाप्त कर दी गई है।

ग्रामीणों में हर्ष
वीरांगना महिला समूह की अध्यक्ष देवसीर बाई, तुलसाबाई सिन्हा, धनेश्वरी साहू, सतरूपा साहू, जीवनबती सिन्हा, देवंतीन बाई, वेदकुंवर, बीना बाई, कमला बाई, यास्मीन बी, सोफिया बी, रूमबाई, अशोक भंडारी, राकेश मेश्राम, नन्दूराम साहू, चैतराम भंडारी, रोशन रावटे, जानीराम चौहान, बिसेन, बृजला, अंकालू रजक, खोरबाहरा साहू, हृदयराम चंद्रवंशी ने प्रशासन को साधुवाद देते हुए हर्ष जताया।