28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: संदिग्ध अवस्था में मिली महिला की लाश, कारण अज्ञात, पुलिस जाँच में जुटी…

CG News: राजनांदगांव शहर के नवागांव वार्ड से पेंड्री मेडिकल कॉलेज जाने वाले रास्ते में रेलवे के बोगदा पुल के नीचे नाले में एक महिला की लाश मिली है।
less than 1 minute read
Google source verification
संदिग्ध अवस्था में मिली महिला की लाश, कारण अज्ञात(photo-unsplash)

संदिग्ध अवस्था में मिली महिला की लाश, कारण अज्ञात(photo-unsplash)

CG News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव शहर के नवागांव वार्ड से पेंड्री मेडिकल कॉलेज जाने वाले रास्ते में रेलवे के बोगदा पुल के नीचे नाले में एक महिला की लाश मिली है। महिला की मौत किस वजह से हुई है। इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

CG News: नवागांव रेलवे बोगदा की घटना

पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। फिलहाल पुलिस शव को पोस्ट मार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार नवागांव वार्ड के बीड़ी श्रमिक कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय गायत्री यादव पति सुरेश यादव की लाश नाला में मिली है। मृतक महिला अपने दो बच्चों के साथ बीड़ी श्रमिक कॉलोनी में रहती थी। उसका पति अलग रहता है।

हरेली त्योहार के दिन गुरुवार को महिला गायत्री यादव नवागांव में ही स्थित अपने मायका गई थी। रात में महिला वापस घर नहीं लौटी। इस दौरान उसके बच्चे उसे नाना के घर में होने पर खोजबीन नहीं किए। शुक्रवार की सुबह महिला की लाश नाला में मिली। मृतक महिला नाला की ओर किस वजह से गई थी और उसकी मौत कैसे हुई। इसका खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस को मौत के कारणों की जानकारी लेने पीएम रिपोर्ट का इंतजार है।