
राजसमंद. शहर के श्रीबालकृष्ण स्टेडियम के जल्द दिन फिरने वाले हैं। यहां पर पानी भराव की समस्या के समाधान सहित स्टेज और दर्शक दीर्घा आदि का निर्माण करवाया जाएगा। मैदान को दो फीट ऊंचा उठाए जाने की योजना है। इस पर करीब 4.67 करोड़ रुपए खर्च होंगे। शहर के बीचों बीच होने के कारण बाल कृष्ण स्टेडियम में मुख्यालय पर होने वाले अधिकांश कार्यक्रमों का आयोजन होता है। जानकारों के अनुसार मैदान राजसमंद झील के निकट और उसके स्तर से नीचे रहने के कारण मैदान में कई जगह पानी निकलता रहता है। इसके कारण मैदान खराब हो जाता है। ऐसे में प्रत्येक कार्यक्रम से पहले इसे सही कराया जाता है। सितम्बर माह में विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने नगर परिषद के अधिकारियों के साथ बालकृष्ण स्टेडियम का निरीक्षण किया था। उन्होंने नगर परिषद आयुक्त को उक्त समस्या से समाधान करने और विकास कार्य का प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए थे। इस पर उक्त प्रस्ताव को डीएमएफटी की बैठक में रखा गया। गत दिनों हुई बैठक में उक्त प्रस्ताव पास हो गया। इसके कारण अब नगर परिषद ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए जल्द ही टेण्डर आदि आमंत्रित किए जाएंगे।
जानकारों की मानें तो बालकृष्ण स्टेडियम को दो फीट भर्ती करवाकर ऊंचा उठाया जाएगा। इसमें फिल्टर तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे मैदान के चहुंओर नाली बनेगी, इससे पानी निकलने पर नालियों के माध्यम से निकल जाएगा, जिससे मैदान में पानी नहीं भरेगा। इसके साथ ही स्टेज का निर्माण और दर्शक दीर्घा आदि का भी निर्माण करवाया जाएगा। इस पर 4.67 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
डीएमएफटी फंड से बालकृष्ण स्टेडियम में विकास कार्य पर 4.67 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके लिए टेण्डर प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।
यह भी पढ़ें…
Updated on:
30 Jan 2025 10:51 am
Published on:
30 Jan 2025 10:42 am
बड़ी खबरें
View Allराजसमंद
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
