8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अधूरे गौरव पथ बने जान के दुश्मन, बाइक सवार की दर्दनाक हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने जमकर किया हंगामा

अधूरे गौरव पथ बने जान के दुश्मन, बाइक सवार की दर्दनाक हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने जमकर किया हंगामा
2 min read
Google source verification
accident

राजसमंद। सरकार के प्रोजेक्ट्स में शामिल गौरवपथ का कार्य अधूरा होना लोगों की जान लेने पर तुला है। शहर में अधूरे पड़े गौरवपथ के चलते दूसरी बार हादसा हो गया। इस बार हादसे का शिकार बाइक सवार मौत का ग्रास बन गया। हुआ यों कि कार कि टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई।

हादसों का कारण बने अधूरे पड़े गौरव पथ

शहर में नाथद्वारा रोड पर धोइंदा के पास शनिवार शाम एक कार की बाइक सवार पर काल बनकर टूट पड़ी। इस हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के पीछे का कारण जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। शहर में अधूरा पड़ा गौरव पथ का काम दुर्घटनाओं को आमंत्रित दे रहा है। एक दिन में दो घटनाओं को लेकर लोगों ने आक्रोश छा गया। जानकारी के मुताबिक मोटसाइकिल सर्विस सेंटर पर कार्यरत मिस्त्री नरेश बाइक की ट्रायल के लिए नाथद्वारा रोड पर निकला ही था। इस बीच सामने से आ रही बेकाबू कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों व राहगीरों की मदद से घायल को आरके. जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन, हालत ज्यादा खराब होने से उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

आक्रोशित लोगों ने टायर जलाकर जताया विरोध

हादसे को लेकर लोगों में गुस्सा फूट पड़ा। इसके चलते घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। आक्रोशित लोगों ने अधूरे पड़े गौरव पथ को लेकर नाराजगी जताई। शहर में 2 दिन पूर्व ही जेके. सर्किल पर भी एक सड़क हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। लगातार हो रही घटनाओं के विरोध में गुस्साए लोगों ने टायर जलाकर प्रदर्शन किया। और सार्वजनिक निर्माण विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश कर रास्ता खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन लोगों में आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा था।