25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CRIME NEWS : पति और बेटे का कुएं में मिला शव, घर पर महिला की लाश, गांव में फैली सनसनी

केलवाड़ा थाना क्षेत्र के ओड़ा स्थित राठौड़ों की वाड़ी की घटना, पुलिस मान रही आत्महत्या

2 min read
Google source verification
Rajsamand,Rajsamand news,Rajsamand Hindi news,Rajsamand local news,rajsamand news in hindi,rajsamand latest hindi news,rajsamand latest news rajsamand,Latest News rajsamand,Latest hindi news rajsamand,Traffik Police at rajsamand Latest News rajsamand,

कुंभलगढ़. केलवाड़ा थाना क्षेत्र के ओड़ा ग्राम पंचायत स्थित राठौड़ों की वाड़ी में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध हालात में मौत की खबर आई। पत्नी की लाश घर के आंगन में पड़ी मिली, तो पति एवं बच्चे के शव पास ही कुएं में मिले। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस प्रथम दृष्ट्या इसे सामूहिक आत्महत्या का मामला मान रही है। घटना की शुक्रवार बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार पुष्पादेवी गमेती (२५) की लाश उसके घर के आंगन में पड़ी मिली। उसके शरीर पर किसी तरह की मारपीट के कोई निशान नहीं थे। घर का दरवाजा बाहर से बंद था एवं ताला लगा था। पति प्रभुलाल गमेती (२७) एवं बेटे मनीष (४) के शव कुएं में मिले। मौके के हालात और ग्रामीणों के मुताबिक संभवतया पहले पत्नी की हत्या कर पति बच्चे को लेकर कुएं में कूदा, लेकिन पुलिस का कहना हैकि विस्तृत जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। मौके पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी एवं उपअधीक्षक चन्दनङ्क्षसह मेहचा ने मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली। शवों का केलवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया।

मां ने कहा- कभी नहीं लड़ते थे
मृतक की माता हीरकी गमेती ने बताया कि वह अपने पति कनाराम के साथ पास ही मकान में अलग रहती हैै। बेटा पाली में काम करता था। बीमारी के चलते उसे एक माह पूर्व वहां से बुला लिया था। उसका यहां कई जगह उपचार करवा रहे थे, लेकिन कोई फायदा नहीं हो रहा था। प्रभुलाल को टाइफाइड बिगड़ गया था, जिससे वह परेशान था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मानसिक रूप से भी परेशान था। माता हीरकी बाई के अनुसार घटना वाले दिन सुबह १० बजे बहू ने खाना पकाया। सभी ने खाया। दोनों में किसी प्रकार की कोई लड़ाई या बोल-चाल भी नहीं हुई।

शाम को लौटी मां, तो सन्न रह गई
हीरकी ने बताया कि दिन में वह बकरियों को लेकर जंगल चली गई और उसका पति भी इधर-उधर चला गया। शाम को जब दोनों लौटे तो प्रभुलाल के मकान पर ताला लगा था। देर रात तक नहीं आने पर गांव में तलाश कराई, लेकिन कोई पता नहीं चला। सुबह ढूंढते हुए कुएं पर गए तो वहां घर की चाबी पड़ी थी। चाबी से घर का दरवाजा खोला तो पुष्पा मृतावस्था में पड़ी थी। यह देख कर सब के होश उड़ गए। उसी समय शंका के आधार पर कुएं में जाकर बलाई डाली, तो प्रभुलाल का शव निकला। काफी प्रयास के बाद भी बच्चे का शव नहीं दिखाई दिया तो इंजन लगाकर पानी खाली किया, तब बच्चे का शव भी दिखाई दिया। सरपंच नोजाराम सहित ग्रामीणों ने लाश निकलवाने में सहयोग किया।

मौका मुआयाना कर लिया है। आगे की पड़ताल कर रहे हैं। जांच के बाद पता चलेगा कि क्या कारण रहा और घटना कैसे घटी।
चन्दनसिंह मेहचा, पुलिस उपअधीक्षक, कुम्भलगढ़