
राजस्थान के दिग्गज नेता बोले : मुख्यमंत्री बनने के गहलोत, सीपी और सचिन के पूरे नहीं होंगे सपने
नाथद्वारा. प्रदेश के पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री राजेन्द्रसिंह राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में आने वाले समय में भी भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार बनेगी। ऐसे में अशोक गहलोत, सीपी जोशी एवं सचिन पायलट मुख्यमंत्री बनने के सिर्फ हसीन सपने देख रहे हैं। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा को लेकर जिले में आए मंत्री राठौड़ ने मंगलवार को प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि टुकड़ों में बंटी प्रदेश की कांग्रेस एवं एक राष्ट्रीय दल हाशिये पर जाते हुए प्रदेश में अब तक का सबसे छोटा विधायक दल है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावका नेतृत्व मुंख्यमंत्री राजे करेंगी तो टिकट बंटवारा भी उन्हीं के निर्देशन में होगा। उनके नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडऩे की बात को उन्होंने सिरे से खारीज करते हुए कहा कि वे छह बार एक ही जगह से चुनाव जीत चुके हैं और अपनी जन्मस्थली और कर्मस्थली छोडक़र यहां से चुनाव नहीं लड़ेंगे।
विकास का सपना हुआ साकार
शहर की सडक़ों से लेकर सीवरेज के कार्य को लेकर पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने कहा कि मैं नहीं मानता कि नाथद्वारा के विकास में कोई कमी रही होगी। मुख्यमंत्री के द्वारा जो नाथद्वारा को विकसित करने का सपना देखा था और वर्ष २००७-०८ में विकास कार्य प्रारंभ हुआ था वो अब मूर्तरूप ले रहा है। इससे पूर्व उन्होंने प्रभु श्रीनाथजी के राजभोग की झांकी के दर्शन किए। इससे पूर्व बस स्टैण्ड पर स्थित होटल पहुंचने पर कैलाश चौधरी, अभिषेक, सीपी धींग, जिला अध्यक्ष भंवरलाल शर्मा, नगर अध्यक्ष प्रदीप काबरा, पालिकाध्यक्ष लालजी मीणा आदि ने उनका स्वागत किया।
गिरिराज परिक्रमा में किया पौधरोपण
नाथद्वारा. राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा एवं हिन्दू सनातन मंच के तत्वावधान में यहां गिरिराज परिक्रमा में पौधरोपण किया गया। सभा की संभागीय महामंत्री संगीता शर्मा, महिला मंडल जिलाध्यक्ष राखी पालीवाल, गायत्री जोशी, जिला उपाध्यक्ष शालिनी सनाढ्य, अरूणा मराठा, महामंत्री रेणुका पंवार, आशा शर्मा, ललन सनाढ्य, अरूण बागोरा, प्रवीण सनाढ्य, आयुष, सुनील पालीवाल, मुकेश, जुगल किशोर पालीवाल एवं प्रिया पालीवाल ने पौधे रोपे।
Published on:
01 Aug 2018 12:00 pm
