कुंवारिया. कस्बे के छापर वाले हनुमान मंदिर में चल रहे पांच दिवसीय नव कुंडीय श्री राम महायज्ञ व प्राण प्रतिष्ठा महोसत्व में शनिवार को वैदिक मंत्रोचार के साथ यज्ञ में पूर्णाहुति दी गई।
मंदिर परिसर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा व श्रीराम महायज्ञ के के तहत श्रद्धालुओं ने नव कुंडीय यज्ञशाला में उत्साह के साथ आहुतियां देकर धर्म लाभ लिया। यज्ञ वेदी शाला में जयपुर के शास्त्री पं. विष्णु आचार्य, विष्णु शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा सहित 11 ब्राह्मणों के मंत्रोच्चार के साथ माहौल धर्म मय बन गया। शनिवार दोपहर में यज्ञ की पूर्णाहुति की गई। इस दौरान दिनेश मूंदड़ा, महेश मूंदड़ा, पंसस. मुकेश चन्द्र शर्मा, कुंवारिया सरपंच दौलतसिंह शक्तावत, प्रवीण पीपाड़ा, गणेशलाल पोरवाल, पप्पूदास वैष्णव, जगदीश चन्द्र खण्डेलवाल, अजय प्रजापत, जसराज लोहार, रतनलाल खटीक, लक्ष्मण बंजारा, कैलाश गोड़, कालुसिंह राठौड़, तहसीलदार गजानंद जांगीड़, कुंवारिया थाना प्रभारी योगेन्द्र व्यास, उपप्रधान भरत पालीवाल मौजूद थे।
रासलीला में दी प्रभावी प्रस्तुतियां
अनुष्ठान के तहत रासलीला में वृन्दावन के कलाकारों ने मोहक प्रस्तुतियां दी। कलाकारों ने कृष्ण भगवान की लीलाओं की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर वातावरण को कृष्ण भक्ति के रस में डूबो दिया। श्रद्धालुओं ने भक्तिरस से सराबोर होते हुए बांके बिहारी लाल की जय, नंदके आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, जैसे जयकारों से वातावरण को गूंजा दिया।
मंत्री ने लिया संतों का आशीर्वाद
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शनिवार को उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने भी पहुंचकर संतो का आशीर्वाद लिया। मंत्री माहेश्वरी ने यज्ञ शाला में पहुंच हवन में भी आहुतियंा दी व मंदिर परिसर में पहुंच दर्शन भी किए। उन्होंने महंत रामदास, डॅा. बलरामदास से मंदिर में निर्माण तथा विकास के कार्यों की जानकारी ली।
संतो की विदाई आज
प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत रविवार को संतों व मंहतों की विदाई का कार्यक्रम होगा।

Published on:
29 Apr 2018 03:12 pm

बड़ी खबरें
View Allराजसमंद
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग