27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

DRINKING WATER CRISES : नला में पेयजल का नहीं प्रबंध : तीन साल से ग्रामीण दर दर भटकने को है मजबूर

नेगडिय़ा पंचायत के ऊंचाई पर बसे गांव में नहीं पहुंचता पानी

2 min read
Google source verification
Rajsamand,Rajsamand news,Rajsamand Hindi news,Rajsamand local news,rajsamand latest news,rajsamand news in hindi,rajsamand latest hindi news rajsamand,

देलवाड़ा. क्षेत्र की ग्राम पंचायत नेगडिय़ा के नला गांव में पिछले तीन साल से ग्रामीण पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं, लेकिन शिकायत के बाद भी उनकी सुनवाई नहींं हो रही। ग्राम पंचायत मुख्यालय नेगडिय़ा में भरपूर पानी होते हुए भी नला गांव में पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। नला में पानी की आपूर्ति नेगडिय़ा से ही पाइप लाइन के माध्यम से होती है। लेकिन, नला गांव पहाड़ी पर बसा होने से आपूर्ति में दबाव कर रहने से ज्यादा ऊंचाई वाले मकानों तक पानी नहीं पहुंच पाता। साठ घरों की आबादी में यहां सिर्फ दो मकानों में ही पानी पहुंच रहा है। गांव के कल्याणसिंह ने बताया कि गांव के अधिकांश हैण्डपम्प भी लगभग सूख चुके हैं, जबकि कुओं में पानी खारा होने से पीने योग्य नहीं हैं। बताया कि 2008 में तत्कालीन विधायक स्व. कल्याणसिंह चौहान ने यहां पाइप लाइन स्वीकृत की, जिसका काम पूरा होने के बाद गांव में पानी की समस्या का समाधान हो गया था। इसके बाद वर्ष 2014 तक पानी की समस्या नहीं रही, लेकिन इसके बाद पाइप लाइन के पुरानी होकर कई जगह से लीकेज हो जाने व फोरलेन सडक़ निर्माण के दौरान भी कई जगह से क्षतिग्रस्त होने से गांव में पानी की आपूर्ति प्रभावित होने लगी। धीरे-धीरे कर समस्या बढ़ती गई, जिसको लेकर ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से शिकायत भी की, लेकिन सुनवाई नहीं होने से ग्रामीणों को गर्मी के दौर में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों ने जलदाय विभाग से गर्मी के दौर में जलापूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था करवाने की मांग की है।

टैंकर से करवाएंगे आपूर्ति
नला में पानी की समस्या को देखते हुए गांव के पास अलग से पानी की टंकी बनवाने व ट्यूबवेल खुदवाकर पाइप लाइन विस्तार की योजना का प्रस्ताव सांंसद व प्रशासन को दे रखा है। वहीं, फिलहाल पानी के टैंकर से सप्लाई के लिए प्रशासन को अवगत कराया है।
अमरसिंह राठौड़, पंचायत समिति सदस्य, नेगडिय़ा