29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सजग लोगों की मुस्तैदी और निष्ठा की बदोलत ही कोरोना को हराया

- स्वास्थ्य भवन में सामुदायिक कॉरोना वॉरियर्स का किया सम्मान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजसमंद

•

image

Heemanshu Dhawal

•

Updated: 29 Dec 2022, 4:31 PM IST

सजग लोगों की मुस्तैदी और निष्ठा की बदोलत ही कोरोना को हराया

राजसमंद. स्वास्थ्य भवन में कोरोना वॉरियर्स का सम्मान करते अधिकारी।

राजसमंद. कोरोना जैसी त्रासदी में विभाग और प्रशासन के साथ कंधे से कंधे मिलाकर सामाजिक कार्यकर्ताओं और सजग जनप्रतिनिधयों ने जिस मुस्तैदी और निष्ठा के साथ कार्य किया, उसी से कोरोना को हराया जा सका। यह विचार मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचरन शर्मा ने स्वास्थ्य भवन में यूनिसेफ अरावली संस्थान व चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सामुदायिक कोरोना वॉरियर्स के सम्मान समारोह में कहे।

उन्होंने कहा की जिस तरीके से कोरोना संक्रमण का प्रसार हुआ और लगातार कोविड के कारण मृत्यु हो रही हो ऐसे में माहौल में अपने समुदाय को कोरोना को लेकर सजग करने, सकारात्मकता का प्रसार करने, आमजन की सहायता करने और वैक्सीनेशन के लिये प्रेरित करने में सामाजिक कार्यकर्ताओ, धार्मिक संस्थानो के अधिकारी, जनप्रतिनिधियों और प्रभावशाली व्यक्तियों ने सहयोग किया। इससे पहले आरसीएचओ डॉ. सुरेश मीणा, डिप्टी सीएमएचओ परिवार कल्याण डॉ. ताराचंद गुप्ता, डिप्टी सीएमएचओ हेल्थ डॉ. जिनेश सैनी ने सम्मान समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित करके किया। अंत में युनिसेफ अरावली की जिला समन्वयक यशी पालीवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन डॉ. अंजली जुयाल, बिपाशा भौमिक एवं विकास शुक्ला ने किया।इन कोरोना वॉरियरर्स को किया सम्मानित

जिले के 45 से अधिक सामाजिक कार्यकर्ताओं को सामुदायिक सहयोग के लिए अतिथियों ने पूर्व प्रधान राजसमंद शांतिलाल कोठारी, जे.के टायर के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रतनलाल जाट, कुंवारिया सरपंच ललित श्रीमाली, खमनोर सरपंच ममता वीरवाल, सांयो का खेड़ा सरपंच माया पुरोहित, स्वयं सेवी संस्थान करियर महिला मंडल देवगढ़ की निदेशक भावना पालीवाल, श्रीनाथजी मंदिर नाथद्वारा के कृष्ण भंडार अधिकारी, सुधाकर शास्त्री, द्वारिकाधीश मंदिर कांकरोली के अधिकारी भगवतीलाल पालीवाल, गुरूद्वारा कमेटी कांकरोली के संरक्षक हरविन्दर सिंह, मुबारिक शुक्रिया सहित सामाजिक सहयोगियो को सम्मानित किया गया।

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग