Rajsamand: माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से माह मई की शिक्षा रैंकिंग में कई जिलों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। 41 जिलों की रैकिंग में बात करें तो राजसमंद प्रदेश में 27वें पायदान पर आया है। जबकि मार्च में राजस्थान 11वें पायदान पर था।
अप्रेल माह में भी स्थिति कुछ ठीक थी लेकिन मई में जारी रैंक में राजसमंद का ग्राफ गिर गया। इससे साफ जाहिर है कि यहां पर शिक्षा में सुधार की बहुत ज्यादा जरूरत है। वहीं प्रदेश में सवाई माधोपुर ने टॉप किया है। जबकि दूसरे पायदान पर सीकर और तीसरे स्थान पर चूरू रहा है। प्रदेश की ओवरआल बात करें तो राजस्थान का रैकिंग स्कोर 24.52 रहा है।
इस बार राजस्थान में 41 जिलों को ध्यान में रखकर रैकिंग जारी की गई है। इनमें आठ जिले ऐसे हैं। जिन पर गंभीरता के साथ ध्यान दिए जाने की ज्यादा जरूरत है। ये जिले स्कोर में कहीं नहीं टिक रहे हैं। सबसे गौर करने वाली बात ये है कि शिक्षा विभाग की ओर से जारी की गई रैंक में एक भी जिला ऐसा नहीं है। जिसने स्कोर 50 किया हो। सब जिले इसके नीचे स्कोर में ही हैं।
रैंक | जिला | स्कोर |
1 | सवाईमाधोपुर | 45.00 |
2 | सीकर | 41.77 |
3 | चूरू | 40.96 |
4 | कोटा | 40.82 |
5 | हनुमानगढ़ | 40.71 |
6 | झुंझुनूं | 40.39 |
7 | भीलवाड़ा | 39.74 |
8 | करौली | 39.47 |
10 | झालावाड़ | 38.97 |
11 | अजमेर | 38.68 |
12 | अलवर | 38.14 |
13 | गंगानगर | 37.93 |
14 | बूंदी 35.10 | 35.10 |
15 | धौलपुर |
स्कूल शिक्षा परिषद जिलों की रैंकिंग आधार शैक्षिक, नामांकन, सामुदायिक सहभागिता व आधारभूत सुविधाएं हैं।
इनमें गत माह में कुल नामांकन के संदर्भ में विद्यार्थियों की औसत उपस्थिति का प्रतिशत
वर्तमान माह में विद्यार्थियों को पुस्तकालय की पुस्तकों का वितरण करने वाले विद्यालयों का प्रतिशत
बोर्ड परीक्षाओं में 4 या 5 स्टार रैटिंग प्राप्त करने वाले विद्यालयों का प्रतिशत
कुल नामांकन में प्रतिशत वृद्धि, 2 प्रतिशत वृद्धि पर 2 अंक
10 प्रतिशत या इससे अधिक प्रतिशत वृद्धि पर 10 अंक
जिला | रैंकिंग | स्कोर |
चित्तौड़गढ़ | 17 | 26.08 |
डूंगरपुर | 16 | 26.33 |
प्रतापगढ़ | 9 | 39.21 |
राजसमंद | 27 | 22.88 |
उदयपुर | 19 | 24.72 |
बांसवाड़ा | 20 | 24.66 |
सलुंबर | 41 | 0.00 |
विद्यार्थियों का प्रतिशत जिनका जनाधार प्रमाणीकरण हो गया है।
ज्ञान संकल्प पोर्टल के माध्यम से प्राप्त राशि पर आधारित अंक
पीटीएम में अभिभावकों की उपस्थिति, एसएमसी/एसडीएमसी बैठक आयोजित करने वाले विद्यालयों का प्रतिशत
आईसीटी लैब, स्मार्ट कक्षा-कक्ष युक्त विद्यालयों का प्रतिशत व खेल मैदान के आधार पर रैंक तय की जाती है।
रैंक | जिला | स्कोर |
34 | बालोतरा | 0.00 |
35 | ब्यावर | 0.00 |
36 | डीग | 0.00 |
37 | डीडवाना-कुचामन | 0.00 |
38 | खैरथल-तिजारा | 0.00 |
39 | कोटपूतली-बहरोड़ | 0.00 |
40 | फलौदी | 0.00 |
Published on:
19 Jun 2025 02:19 pm