5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला की हत्या कर शव फेंका, उग्र ग्रामीणों का का प्रदर्शन

12 नवंबर को मजदूरी के बहाने महिला को ले गया, फिर लूट कर दी हत्या- कांकरोली पुलिस ने शातिर बदमाश को लिया हिरासत में
2 min read
Google source verification
crime news,Rajsamand news,Rajsamand Hindi news,Rajsamand local news,rajsamand latest hindi news,rajsamand latest news rajsamand,

महिला की हत्या कर शव फेंका, उग्र ग्रामीणों का का प्रदर्शन

राजसमंद. कांकरोली के मुखर्जी चौराहा से 12 नवम्बर को मजदूरी के बहाने महिला को दुर्गाकुंड केलवा ले जाकर जेवरात लूटने के बाद हत्या करने के मामले में रविवार को उग्र भाणा के सैकड़ों ग्रामीण व श्रमिक आरके जिला चिकित्सालय के मुर्दाघर पहुंच गए। हत्या के आरोपी को फांसी दिलाने की मांग को लेकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी तादाद में भीड़ पहुंचने पर राजनगर, कांकरोली व महिला थानों के अलावा पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसे फांसी के फंदे तक पहुंचाने के प्रयास किए जाएंगे। फिर भी भीड़ पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करती रही।

जानकारी के अनुसार 12 नवंबर सुबह दस बजे से लापता भाणा निवासी मीराबाई (55) पत्नी भोलीराम कुमावत का शव केलवा से आगे दुर्गाकुंड के पास ग्रामीण रास्ते पर खेतों में पड़ा मिला। सूचना पर डीएसपी डॉ. दुर्गसिंह के नेतृत्व में कांकरोली, केलवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को आरके जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रायपुर (पाली) हाल केलवा निवासी एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। आरोपी उसे बाइक पर बिठाकर दुर्गाकुंड के पास खेतों में ले गया, जहां उसके जेवर लूटने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। इधर, रविवार सुबह भाणा गांव से एवं कांकरोली मुखर्जी चौराहे पर मजदूरी के लिए एकत्रित होने वाले सैकड़ों श्रमिक व ग्रामीण भी मुर्र्दाघर पहुंचे गए और पुलिस व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही हत्या के आरोपी को फांसी देने को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान कांकरोली थाना प्रभारी कैलाशदान व महिला थाना प्रभारी नानालाल द्वारा ग्रामीणों से समझाइश की गई। फिर भी लोग शव के पोस्टमार्टम कराने पर सहमत नहीं हो पाए।

दो हत्या के मामले विचाराधीन
बताया कि मीराबाई की हत्या करने वाला शातिर बदमाश पहले भी दो महिलाओं की हत्या कर चुका है और कथित तौर पर उन महिलाओं से दुष्कर्म के भी आरोप थे। इसके अलावा खुद की भाभी के साथ भी बदसलूकी कर चुका है, जिसका मामला पाली जिले के रायपुर थाने में विचाराधनी है और पुलिस की पकड़ से फरार चल रहा है। इस तरह आरोपी आदतन है।

इधर घटना के बाद आक्रोशित हुई भीड़ शहर में पहुंची जहां कांकरोली बाजार में दुकानें बन्द करवाई व विरोध प्रदर्शन किया। बाद में जिला कलक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया व हत्यारे को फांसी की सजा दिलाने की मांग की।