5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जमीनी विवाद की जांच करने पहुंचे पुलिस हेड कांस्टेबल पर हमला, हुई दर्दनाक मौत

आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन वहां हेड कांस्टेबल ( police head constable murder in rajsamand ) की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के उच्च अधिकारी इस मामले में नजर बनाए हुए हैं।
2 min read
Google source verification
murder police head constable abdul ghani in rajsamand

जमीनी विवाद की जांच करने पहुंचे पुलिस हेड कांस्टेबल पर हमला, हुई दर्दनाक मौत

भीम (राजसमंद).
उपखंड की बरार ग्राम पंचायत में शनिवार को खाकी पर हमले का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। एक केस की जांच करने मौके पर पहुंचे पुलिस हेड कांस्टेबल पर हमला ( Police head constable murder in rajsamand ) कर दिया गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन वहां हेड कांस्टेबल की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के उच्च अधिकारी इस मामले में नजर बनाए हुए हैं।

इस तरह हुआ हमला

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रातिया थाक गांव में एक जमीनी विवाद का अनुसंधान करने गए भीम थाने के हेड कांस्टेबल अब्दुल गनी (48) पर शाम छह बजे हमला कर दिया गया। हमले में घायल हैड कांस्टेबल ( attacked on police ) को लोगों ने मौके से 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीम पहुंचाया था, जहां उनका दम टूट गया।

घटना के बाद उच्चाधिकारी पहुंचे मौके पर

सूचना पर डीएसपी राजेंद्र सिंह, सीआई लाभूराम विश्नोई और पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस हमलावरों का पता लगाने में जुटी है। शहीद हेड कांस्टेबल कुंवारिया (राजसमंद) निवासी हैं।

1995 से राजस्थान पुलिस से जुड़े

मृतक हेड कांस्टेबल अब्दुल गनी पिता अब्दुल अजीज निवासी जहाजपुर भीलवाड़ा के रहने वाले हैं। फरवरी 1995 से राजस्थान पुलिस की सेवा से जुड़े थे। उसके बाद पुलिस कांस्टेबल ( police head constable abdul ghani murder ) के रूप में राजसमंद जिले के कुंवारिया आमेट देवगढ़ राजसमंद एवं भीम पुलिस थाना क्षेत्र में सेवाएं दे रहे थे।

घर में मचा कोहराम
मृतक हेड कांस्टेबल के चार पुत्रियां और एक पुत्र है। हेड कांस्टेबल काफी समय से कुंवारिया क्षेत्र में किराए के मकान में निवास कर रहे थे। मामले की जानकारी होने पर गनी के परिवार में कोहराम मच गया। गौरतलब है कि मृतक हेड कांस्टेबल के परिवार जन जहाजपुर के लिए रवाना हो गए हैं।

नशे में महिला बोली- मेरे साथ सामूहिक बलात्कार हुआ, पुलिस हरकत आई तो मामला चोरी का निकला