
राजसमंद। भीम थाना पुलिस ने बजरी के अवैध खनन व परिवहन पर कार्रवाई करते हुए सात ट्रैक्टर जब्त किए हैं। साथ ही पुलिस ने इस मामले में सात जनों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी ने बताया कि अवैध रूप से बजरी भरकर ले जा रहे ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना परिसर में खड़े करवाए गए।