4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व चुनाव में सिर्फ एक वोट से हारे थे ये कांग्रेसी दिग्गज नेता, इस बार यहां का गणित बदलने को है तैयार

Rajasthan Election 2018 कांग्रेस में Nathdwara सीट से टिकट मिलने पर समूचे मेवाड़ का समीकरण बदलने के कयास लगाए जा रहे हैं...
less than 1 minute read
Google source verification
congress

राजसमंद। देर रात 152 प्रत्याशियों की लिस्ट (Rajasthan election 2018 ) जारी होते ही कांग्रेस में भी भाजपा की तरह बगावतों का दौर शुरू हो गया है। वहीं इधर कांग्रेस में नाथद्वारा सीट से डॉ. सीपी जोशी (Dr. CP Joshi) को टिकट मिलने पर समूचे मेवाड़ का समीकरण बदलने के कयास लगाए जा रहे हैं। बता दें कि कद्दावर नेता डॉ. सीपी जोशी को उन्हीं के चेले दिवंगत कल्याणसिंह चौहान ने वर्ष 2008 के चुनावों में सिर्फ एक वोट से हरा दिया था। जोशी की हार से राजस्थान में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा था।

Nathdwara विधानसभा सीट पर इस बार भी मुकाबला रोचक हो सकता है। भाजपा ने बुधवार शाम दूसरी सूची में नाथद्वारा से महेश प्रतापसिंह का नाम ज्योंही घोषित किया, अगले ही दिन गुरुवार को नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र के खमनोर, देलवाड़ा, कोठारिया, रेलमगरा ग्रामीण और नाथद्वारा नगर मंडल के कई कार्यकर्ताओं व बड़े पदाधिकारी का सोशल मीडिया पर विरोध शुरू हो गया।

वहीं कांग्रेस का दामन छोड़ 11 साल बाद घर वापसी के बाद महेश प्रतापसिंह चौहान को नाथद्वारा सीट से भाजपा प्रत्याशी घोषित किया गया है। जिसके बाद से उनके खिलाफ बगावत के सुर मुखर होने लगे हैं। चौहान की चचेरी बहन व भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष संगीता कुंवर चौहान ने खुले तौर पर ऐलान कर दिया है कि वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी।

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग