
राजसमंद। फेक न्यूज का फोकस इतना मजबूत है कि कोई सही बात को भी गलत दर्शाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। शुक्रवार को पहले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के बंगला खाली होने को लेकर एक फोटो वायरल हुई तो इसके बाद एक ओर वीडियो सामने आ गया, जिसमें कैप्शन में लिखा था कि कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थकों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए हैं। लोगों ने भी वीडियो को पूरी तरह से सुने व समझे बगैर दूसरे ग्रुप्स में भी फैला दिया, जबकि वीडियो में 'भाटी साब जिंदाबाद' के नारे लगाए जा रहे थे।
वायरल संदेश
राजसमंद में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे....
सच्चाई क्या है-
चुनाव आचार संहिता में सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो की पुलिस व प्रशासन द्वारा भी जांच की गई, जिससे स्पष्ट हो गया कि पाकिस्तान जिंदाबाद के कोई नारे नहीं लगे हैं। इसे किसी ने गलत टैग के साथ वायरल कर दिया। पुलिस व प्रशासन ने सोशल मीडिया के माध्यम से ही लोगों को सावचेत किया कि वे इस तरह के वीडियो को वायरल कर लोगों को भ्रमित न करें। वरना सोशल मीडिया ग्रुप के एडमिन के साथ संबंधित सदस्य के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
क्या है वीडियो में
पूरे वीडियो में कहीं भी पाकिस्तान नहीं बोला गया है, लेकिन फेक न्यूज बनाने वालों ने इस वीडियो को गलत टैग से प्रचारित कर दिया और दूसरे ग्रुप्स में भेज दिया।
क्या कर सकते हैं-
आपके पास पहुंचे सभी संदेशों को ध्यान से पढ़ें, अगर उसमें किसी के खिलाफ कोई बात कही गई है या फिर किसी को बदनाम किया जा रहा है तो, उसे तब तक सच नहीं मानें, जब तक कि उसका कोई आधिकारिक वर्जन या घोषणा न हो जाए। इसके अलावा कोई भी संदेश किसी को भेजने से पहले सोचें कि इस संदेश का क्या प्रभाव पड़ेगा। क्या इस संदेश को पढऩे या वीडियो देखने से किसी को नुकसान तो नहीं होगा। अगर आपको कहीं भी ऐसा लगे तो उस संदेश को फॉरवर्ड नहीं करें। इसी तरह अगर उस संदेश का किसी तक पहुंचाना जरूरी है तो ही उसे फॉरवर्ड करें।
हमें बताएं फेक न्यूज
अगर आपको भी कहीं से फेक न्यूज के बारे में जानकारी मिले तो हमें हमारे व्हॉट्सऐप नंबर 9057531187 पर सूचित करें या मेल करें-
Updated on:
27 Dec 2018 03:59 pm
Published on:
01 Dec 2018 04:05 pm
