राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आगलगांव के प्रधानाध्यापक अलवर निवासी सत्यनारायण शर्मा अपनी राजकीय सेवा से 31 वर्ष पूर्ण करने के बाद रिटायर हुए। इनके मधुर व्यवहार एवं अच्छे शिक्षण से इनके करीब 50 शिष्य राजकीय सेवा में विभिन्न पदों पर सेवा दे रहे हैं। इनमें राजस्थान में पुलिस सर्कल इंस्पेक्टर, स्कूल शिक्षा में प्राचार्य, व्यायता, शिक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, कनिष्ठ सहायक, कांस्टेबल आदि पदों तथा बड़े व्यवसायी भी बने हैं।