
राजसमंद
राजस्थान के राजसमंद जिले में दिल- दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां मां और बेटे को डंपर ने बड़ी बेदर्दी से कुचल दिया। जिसके कारण डंपर से कुलचने के कारण मां की मौके पर ही मौत हो गई और बेटा गंभीर घायल हो गया। इस घटना के बाद वहां पर मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया। बता दें कि मां अपने बेटे को साथ लेकर अस्पताल जा रही थी और वहां से बेटी के घर जाने वाली थी।
पुलिस के अनुसार कुभंलगढ़ के ओड़ा क्षेत्र में रहने वाली मोहनी देवी अपने बेटे लालसिंह के साथ पास ही स्थित उदयपुर अस्पताल इलाज के लिए जा रही थी। वहां वे उसे अपनी बीमार बेटी को मिलने के लिए उसके घर जाना था। लेकिन जैसे ही मोहिनी देवी अस्पताल से इलाज कराकर बाहर आई और बेटी से मिलने के लिए जाने लगी तो अस्पतला के बाहर ही मां और बेटे को एक डंपर ने कुचल दिया। मोहनी देवी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और बेटे लालसिंह का एक पैर और हाथ डंपर के भारी टायर के नीचे कुचलने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौका देखकर डंपर चालक डंपर छोड़कर भाग छूटा।
वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग 148 डी जजावर बायपास पर अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रक पलटी खा गया। ट्रक में भारी सामान भरा हुआ था। जो हैदराबाद से आ रहा था। ड्राइवर खलासी ने कूदकर जान बचाई जिनके मामूली सी चोटे आई है। ड्राइवर से मिली जानकारी के अनुसार हाइवे पर ज्यादा घुमाव होने की वजह से सामने से साधन आने से उनको बचाने के चक्कर में हुआ ये हादसा।
Published on:
27 Jun 2018 10:24 am
