
राजसमंद जिले के दरीबा स्थित हिन्दुस्तान जिंक की एस. के. माइंस में बड़ा हादसा घटित हुआ है। जहां हादसे में दो श्रमिकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भूमिगत खदान में काम करते समय मलबा गिरने से हादसा हो गया। दोनों श्रमिकों के शवों को बाहर निकाला जा चुका है।
जानकारी के मुताबिक, इस हादसे के बाद माइंस के उस क्षेत्र में काम बंद कर दिया गया, जहां हादसा हुआ। माइंस में श्रमिकों का प्रवेश बंद कर दिया है। दोनों श्रमिकों के शव को हिन्दुस्तान जिंक चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
हादसे की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में श्रमिक एकत्रित हो गए। जिसे देखते हुए रेलमगरा थाना अधिकारी प्रभु सिंह चुण्डावत भारी जाप्ते के साथ मौके पर तैनात है।
Updated on:
29 Aug 2024 10:36 am
Published on:
29 Aug 2024 10:31 am
बड़ी खबरें
View Allराजसमंद
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
