6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजसमंद रेंजर रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया, डूंगरपुर रेंजर व वनपाल भी गिरफ्तार

Rajasthan News : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टीम ने पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए राजसमंद रेंजर को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके साथ ही डूंगरपुर रेंजर व वनपाल को भी गिरफ्तार किया। जानें वजह।

2 min read
Google source verification
Rajsamand Ranger Caught Red Handed Taking Bribe Dungarpur Ranger and Forester also Arrested

राजसमंद रेंजर रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया, डूंगरपुर रेंजर व वनपाल भी गिरफ्तार (File Photo)

Rajasthan News : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने राजसमंद के क्षेत्रीय वन अधिकारी बलराम पाटीदार को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। उन्होंने डूंगरपुर रेंजर व वनपाल के लिए रिश्वत ली थी। ऐसे में डूंगरपुर रेंजर लोकेश और वनपाल अशोक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

एसीबी कार्यालय में रिश्वत मांगने की शिकायत की

परिवादी ने 12 जुलाई को राजसमंद के एसीबी कार्यालय में तीन जनों के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत दी थी। जिसमें बताया कि उसकी लकड़ियों से भरी गाड़ी वन विभाग डूंगरपुर की टीम ने जब्त की थी। डूंगरपुर के रेंजर लोकेश और वनपाल अशोक उसकी गाड़ी छोड़ने की एवज में 45 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कराया, जो प्रमाणित हो गई। रेंजर लोकेश ने परिवादी के लकड़ियों से भरे ट्रक की 21 हजार रुपए की रसीद काट दी। इसके अतिरिक्त उसने रिश्वत की राशि राजसमंद के क्षेत्रीय वन अधिकारी बलराम पाटीदार को देने को कहा। पाटीदार ने परिवादी को व्हाट्सएप कॉल किया और डूंगरपुर रेंजर लोकेश के लिए पांच हजार रुपए मांगे। इस पर एसीबी ने परिवादी को वापस रेंजर लोकेश व वनपाल अशोक के पास भेजा। जहां विभाग के ही रेंजर नारायण सिंह की मौजदूगी में अशोक द्वारा रिश्वत की राशि पांच हजार रुपए लेने, लकड़ी की गाड़ी को बिना रोक-टोक चलाने के लिए मासिक बंधी के 20 हजार रुपए की मांगने की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़ें -

भाजपा कार्यसमिति की बैठक में किरोड़ी लाल मीणा-दिया कुमारी नहीं आए, जानें क्यूं

आरोपियों से पूछताछ जारी

इसके बाद एसीबी ने मंगलवार को कार्रवाई कर क्षेत्रीय वन अधिकारी राजसमंद बलराम पाटीदार को 5 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपी रेंजर लोकेश एवं वनपाल अशोक को डूंगरपुर से दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें -

Good News: महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल से आई बड़ी खबर, प्री-प्राइमरी से 8वीं तक पूरे साल होगा प्रवेश