6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्राओं ने लिया मतदान का संकल्प, भरे पत्र

राजस्थान पत्रिका की ओर से द्वारकाधीश कन्या महाविद्यालय में मेरा वोट, मेरा संकल्प कार्यक्रम
2 min read
Google source verification
Rajsamand news,rajsamand latest news,rajasthan election 2018,Rajasthan Ka Ran,

छात्राओं ने लिया मतदान का संकल्प, भरे पत्र

अश्वनी प्रतापसिंह राजसमंद. राजसमंद के श्रीद्वारकाधीश कन्या महाविद्यालय में शनिवार को राजस्थान पत्रिका की ओर से मेरा वोट, मेरा संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संंख्या में मौजूद छात्राओं ने संकल्प पत्र भरकर मतदान आवश्यक रूप से करने का संकल्प लिया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके पूर्बिया और प्रोफेसर सर्वेश्वर यादव ने छात्राओं को वोट का महत्व बताते हुए कहा कि वोट देना हमारा अधिकार है और उससे भी बढक़र वोट देकर हम राष्ट्रसेवा में भी सहभागी बनते हैं। इस दौरान छात्राओं ने वोट देने तथा परिजनों को वोट करने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। बाद में राजस्थान पत्रिका की ओर से वितरित किए गए संकल्प पत्रभर कर दिए। इस दौरान पत्रिका की ओर से छात्राओं को फेक न्यूज के बारे में बताकर सावधानी बरतने को कहा गया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की छात्राओं के साथ कॉलेज स्टाफ की डॉ. वर्षा खंडेलवाल, लक्ष्मीलाल सालवी, प्रियंका चौहान, सरोज भट्ट आदि मौजूद थीं।

फेक न्यूज से बरतें सावधानी!

राजस्थान पत्रिका द्वारा छात्राओं को फेक न्यूज क्या होती है, इससे कैसे बचें आदि की जानकारी दी गई। इस दौरान कॉलेज स्टाफ और छात्राओं ने भी कई फेक न्यूज के उदाहरण दिए तथा खबर की पुष्टि नहीं होने तक उस पर विश्वास नहीं करने तथा उसे वायरल न करने की बात कही।

द्वितीय बैच का कम्प्यूटर प्रशिक्षण शुरू

राजसमंद. श्रीद्वारिकाधीश राजकीय कन्या महाविद्यालय में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी द्वारा 100 छात्राओं को तीन दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, इसक्रम में शनिवार से प्रशिक्षण का द्वितीय बैच शुरू हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरके पूर्बिया ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान राज्य सरकार और माइक्रोसॉफ्ट कंपनी इंडिया के मध्य हुए एमओयू के अंतर्गत राजस्थान के उच्च शिक्षा में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कॉलेज में प्रशिक्षण के लिए 25-25 छात्राओं के बैच बनाए गए है। शनिवार को दूसरे बैच का प्रशिक्षण शुरू हुआ।